फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic system collapsed...people struggled with four-hour traffic jam

Budaun News: यातायात व्यवस्था ध्वस्त... चार घंटे जाम से जूझे लोग

Thu, 22 Aug 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 22 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed...people struggled with four-hour traffic jam
परशुराम पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
बदायूं। शहर के आंबेडकर पार्क से रैली का आयोजन कई संगठनों के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मुख्य मार्गों से लेकर हर गली में वाहनों की कतार देखने को मिली। ट्रैफिक पुलिस भी जाम से निजात दिलाने के लिए कोशिश करती रही, लेकिन जाम से राहत राहगीरों को नहीं मिल सकी। करीब चार घंटे तक शहर जाम के झाम में रहा।
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क से भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने रैली निकाली। रैली सुबह 10:30 बजे से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ होने की वजह से शहर में जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बरेली रोड से प्रवेश करते ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे के लगभग पुलिस लाइंस चौराहा पर वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बीच सड़कों पर वाहनों को खदेड़ते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह था कि करीब एक घंटे तक लोग गर्मी में तपते रहे, बस सवार यात्री भी परेशान रहे। गली-मोहल्ले से निकलने वाले लोग जाम के चलते काफी देर तक फंसे रहे। करीब दो बजे रैली का समापन हुआ तब कहीं जाकर लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकी। शहर के पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा आदि चौराहों समेत शहर की हर गली में वाहनों की लंबी कतार देखी गईं।

परशुराम पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

परशुराम पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed