फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic personnel sweated it out to stop vehicles on route diversion

Budaun News: रूट डायवर्जन पर वाहनों को रोकने में यातायात कर्मियों ने बहाया पसीना

Sat, 12 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic personnel sweated it out to stop vehicles on route diversion
कांवड यात्रा का मार्ग चेक करते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार।स्रोत:पुलिस - फोटो : संवाद
बदायूं। कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे से रूट डायवर्जन की तैयारी में यातायात कर्मी जुट गए। रात आठ बजे तक पूरी तरह से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। पटेल चौक से किसी वाहन को नहीं निकलने दिया जा रहा है। पहले दिन यातायात पुलिस कर्मियों को वाहन रोकने को पसीना बहाना पड़ा है।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे को बंद कर दिया गया है। कछला से लेकर शहर और बरेली हाईवे तक कांवड़ियों के अलावा किसी दूसरे वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके तहत खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया है। बरेली जाने वाले सभी वाहनों को कुंवरगांव, आंवला, गैनी, अलीगंज होते हुए निकाला जा रहा है। बरेली से आने वाले वाहन भी इसी रूट से आ रहे हैं। चंदौसी-मुरादाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को सरदार पटेल चौराहे पर ही रोका जा रहा है। केवल रोडवेज बसे खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

-
जिले के यात्रियों की परेशानी बढ़ी
शुक्रवार को रूट डायवर्जन लागू होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रूट डायवर्जन रात आठ बजे से लागू किया गया तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब चंदौसी संभल या फिर बिल्सी मुजरिया होकर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया चेक
शुक्रवार शाम को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी व देहात के साथ भारी पुलिस को साथ लेकर कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरियर को चेक किया। उन्होंने नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों, मार्गो, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रोडवेज बस स्टैंड, लावेला चौक आदि पर पैदल गश्त किया। वहीं यातायात पुलिस को रूट डायवर्जन का शतप्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed