फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic open Owarabrij

आवागमन को खुला ओवरब्रिज

Mon, 06 Jul 2015 11:50 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन

बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने रेलवे क्रासिंग पर बनाए गए ओवरब्रिज को जनता के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने छह विद्युत उप केन्द्रों का शिलान्यास किया और पुलिस विभाग की 24 गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर सभी कोतवाली, थानों के लिए रवाना करने के बाद श्रमिकों को साइकिल का वितरण भी किया। सांसद ने ओवरब्रिज का नाम डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।

विज्ञापन

मिशन कंपाउंड के आयोजित समारोह में सांसद के साथ बनवारी सिंह यादव, शहर विधायक आबिद रजा की उपस्थिति रही। सांसद ने मुरादाबाद-फर्रूखाबाद राज्य मार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे के समपार संख्या 277बी पर मात्र प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित धनराशि से कार्यदायी संस्था सेतु निगम द्वारा 22 करोड़ रुपये की लागत बनाए गए ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में जिले की समस्त कोतवाली तथा थानों को 24 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। ग्राम नवादा, करौलिया, कादरचौक, उसावां, ककराला रोड स्थित वर्कशाप, सिलेहरी तथा दबतोरी में 33ध्11 केवीए के छह विद्युत उप केन्द्रों का शिलान्यास किया और श्रमिकों को साइकिल का वितरण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव की अध्यक्षता में एक जनसभा हुई। सांसद यादव ने कहा कि प्रदेश में मात्र यही एक इकलौता पुल है जो सिर्फ पूर्ण प्रदेश सरकार की लागत से बनाया गया है। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों की सम्मति पर ओवर ब्रिज का नाम डॉ. राममनोहर लोहिया ओवरब्रिज रखे जाने की घोषणा की। उन्होंने मेडिकल कालेज का जिक्र करते हुए कहा कि जौनपुर का मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है और जिले में ओपीडी सहित अन्य निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। चालू वर्ष में राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी शुरू करा दी जाएगी और वर्ष 2016 में मेडिकल की पढ़ाई भी प्रारम्भ हो जाएगी। उन्होंने नाधा स्थित इंटर तथा डिग्री कालेज में शिक्षा सत्र शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज समरेर होते हुए फरीदपुर को जाने वाले रास्ते पर पुल भी बनाया जाने की जानकारी दी। दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने शहर की जनता को ओवरब्रिज की सौगात देने पर अपनी तथा नगर की जनता की ओर से सांसद का आभार व्यक्त किया। जनता की मांग पर डीएम रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज बनवाए जाने का अनुरोध किया। जिस पर सांसद ने कहा कि दर्जा राज्यमंत्री तथा बदायूं की जनता के लिए किसी कार्य के लिए कोई मनाही नहीं है। वह इसके लिए भी प्रयास करेंगे। दर्जा राज्यमंत्री यादव ने अध्यक्षीय भाषण में सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया।

शेखूपुर के विधायक आशीष यादव, सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव, बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्या ने प्रदेश की महत्वपूर्ण योजनाओं, अतिवृष्टि के कारण आर्थिक सहायता के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीएम शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा के अलावा हितेंद्र शंखधार, सलीम अहमद, मोहतशाम सिद्दीकी, प्रभात अग्रवाल, रईस अहमद आदि पार्टी कार्यकर्ता रहे।

सेतु की कुल लंबाई- 558.05 मीटर
लागत- 2231.39 लाख रुपये
निर्माण प्रारंभ- मई 2013 में
निर्माण पूरा- मार्च 2015

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed