फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic jams formed on the roads immediately after the TGT exam concluded.

Budaun News: टीजीटी परीक्षा छूटते ही सड़कों पर लगा जाम

Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams formed on the roads immediately after the TGT exam concluded.
वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद
बदायूं। टीजीटी परीक्षा का पेपर छूटने के बाद बाद शहर में मुख्य जगहों पर जाम लग गया। गर्मी में लोग जाम से जूझते नजर आए। यातायात पुलिस की ओर से परीक्षा को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी। इसके कारण शहर में जगह-जगह जाम की समस्या से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पीएम श्री इंटर कॉलेज में दोपहर में पेपर छूटने के बाद वन विभाग सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी नदारद दिखे। जाम होने की स्थिति में रोडवेज बसों को डायवर्ट न करके इसी मार्ग पर भेजे जाने से जाम बढ़ता गया। बाहर से आए अभ्यर्थी भी व्यवस्था को कोसते हुए नजर आए। वहीं एसके इंटर कॉलेज, जेल सड़क, कचहरी सड़क आदि जगहों पर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन



होमगार्ड के हवाले शहर की यातायात व्यवस्था

पुलिस लाइन चौराहा पर दिन भर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का तांता लगा रहता है, लेकिन उन्हें जाम लगने या सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने वालों से कोई मतलब नहीं होता। उनका ध्यान वाहनों को रोककर चालान काटने पर रहता है। यातायात की जिम्मेदारी होमगार्ड के जवानों के हवाले कर दी जाती है। टीएसआई अजयपाल सिंह ने बताया कि बरेली मार्ग पर एक ट्रक खराब होने से जाम की समस्या हो गई थी, लेकिन जल्द ही यातायात सामान्य करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड बाइक-जुगाड़ वाहन से लगा जाम

ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर बुधवार की सुबह कस्बे के व्यस्त ओरछी चौराहे पर ओवरलोडिंग के चलते एक बाइक जुगाड़ वाहन का अगला हिस्सा अचानक उठ गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। राहगीरों ने धक्का लगाकर जुगाड़ वाहन को एक ओर किया और यातायात सुचारू हो सका। राजमार्ग पर जुगाड़ वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कभी भी इनके कारण बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

वन विभाग वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed