{"_id":"582c74264f1c1b7c228ff716","slug":"tractor-trolly-accident-15-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 लोग घायल
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से पांच गंभीर घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार दोपहर कादरचौक-बदायूं रोड पर शेखूपुर गांव के पास हुआ। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
मूसाझाग थाने के गुलडिय़ा कस्बे के वार्ड नंबर नौ के महावीर सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली नाते-रिश्तेदारों को लेकर सोमवार को मेला ककोड़ा गया था। कार्तिक पूर्णिमा और प्रतिपदा का गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग मेला से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बदायूं-कादरचौक रोड पर सिविल लाइंस थाने के गांव शेखूपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में जितेंद्र सिंह (45), पारस (22), पार्थिक (18), सुधीर (19), अमित (15), निखिल (16), ग्रेशा देवी (55), सरोजा देवी (50), रीना (23), नीतु (20), पारुल (18), प्रीति (30), सोना (5), अंशिका (30), ममता (37) और संतोष घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से जितेंद्र, ग्रेशा देवी, संतोष, अमित और सोनू को बरेली रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग बरेली के चौपला निवासी हैं। मेला ककोड़ा जाने के लिए गुलड़िया स्थित रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन
घायलों को ले जा रही एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त
बदायूं। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में हालत गंभीर होने पर जितेंद्र, ग्रेशा देवी, संतोष, अमित और सोनू को बरेली रेफर कर दिया गया। इन लोगों को जो एंबुलेंस बरेली ले जा रही थी वह रामगंगा के पास डीसीएम से टकरा गई। पहले से घायलों की इस हादसे में बाद हालत और बिगड़ गई।
हादसे की खबर से गुलड़िया में हड़कंप
गुलड़िया। हादसे की खबर जब कस्बे में पहुंची तो यहां भी हड़कंप मच गया। गांव के तमाम लोग जिला अस्पताल भी आ गए। बाद में पता लगा कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है तो लोगों ने चैन की सांस ली।