{"_id":"577015394f1c1bd60d79aae3","slug":"tikuri-and-rinuiya-sued-26-power-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकुरी और रिनुइया में 26 बिजली चोरों पर मुकदमा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकुरी और रिनुइया में 26 बिजली चोरों पर मुकदमा किया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिजली चोरी और वसूली को लेकर विभाग कठोर कदम उठा रहा है। इसके चलते टिकुरी और रिनुइया में 26 बिजली चोरों पर मुकदमा किया गया है और शहर में कनेक्शन काटने की कार्रवाई में 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर उन्हें बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी गई है।
यहां बता दें कि अभियान के चलते वजीरगंज इलाके में जेई विनोद कुमार ने ऐसे 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनके बकाया में कनेक्शन काट दिए गए थे लेकिन बाद में इन लोगों ने कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपयोग शुरू कर दिया। इनके खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर कराई गई है। इधर, उझानी के गांव रिनुइया में जेई ब्रज मोहन ने 11 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा शहर में एक्सईएन छैल बिहारी के नेतृत्व में चलाए गए बकाया वसूली का चले अभियान में 32 कनेक्शन काटे गए।