फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three youths who came to the Mundan ceremony drowned in the Ganges

मुंडन संस्कार में आए तीन युवक गंगा में डूबे

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths who came to the Mundan ceremony drowned in the Ganges
बदायूं। सहसवान के पावेड़ पुख्ता और अलीगढ़ सीमा के नजदीक सांकरा घाट पर मुंडन संस्कार में आए तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। उनकी तलाश में तुरंत गोताखोर लगाए गए। देर शाम तक उनकी तलाश चलती रही लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव चबूतरा निवासी पुष्पेंद्र (18) पुत्र भगवानदास और पवन (20) पुत्र रक्षपाल बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में सहसवान के पावेड पुख्ता गांव के अमरपाल के घर आए थे। बुधवार को अमर पाल के बच्चे का मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसलिए सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से पावेड पुख्ता गंगा घाट पर पहुंचे। अमरपाल अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने में लग गए तो वहीं दूसरी ओर पुष्पेंद्र और पवन स्नान करने के लिए गंगा में चले गए। तभी अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए। काफी देर तक दोनों घाट पर नहीं दिखे, तो लोगों को पता चला कि वह गंगा में डूब गए हैं। तब कहीं उनकी गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई गई। सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा, तहसीलदार दीपक चौधरी, नायब तहसीलदार विकास कुमार, सीओ प्रेम कुमार थापा, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया भी पहुंच गए। शाम तक चली खोजबीन के बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इधर, दहगवां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के गांव सेरई उर्फ विजयगढ़ी के मजरा भीमपुर निवासी नेमसिंह के दो बेटों का बुधवार को मुंडन संस्कार था। इसमें कई रिश्तेदार शामिल होने आए थे। सहसवान के गांव टेहरा निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र खुशीराम भी आया था। अलीगढ़ सीमा से सटे गंगा के सांकरा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान सुरेंद्र नहाते वक्त डूब गया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक उसकी भी खोजबीन चली लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed