{"_id":"5e9aed268ebc3e6fc8492fd4","slug":"three-persons-qwarantine176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में मुंबई के संक्रमित युवक के संपर्क में आए तीन लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में मुंबई के संक्रमित युवक के संपर्क में आए तीन लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट एरिया सहसवान में मुंबई के दूसरे संक्रमित युवक की हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। अब तक उसके संपर्क में आने वाले तीन लोग सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें होम क्वारंटीन किया है। सहसवान इलाके में अब तक कोरोना संक्रमित चार लोग मिल चुके हैं। इनमें दो मुंबई के बडाला, एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का और चौथा भवानीपुर खल्ली का रहने वाला है। इनमें तीन संक्रमित लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा चुकी है। जो मिले, उन्हें नगर पालिका और जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया जा चुका है। मुंबई का दूसरा संक्रमित युवक सबसे अंत में यानी 15 अप्रैल को मिला था। तब से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उसकी हिस्ट्री खंगालने में जुटा है।
विज्ञापन
बताते हैं कि इस संक्रमित युवक के संपर्क में सहसवान के मोहल्ला गोपालगंज निवासी एक युवक आया था। जबकि एक युवक सैफुल्लागंज और तीसरा युवक चौधरी मोहल्ला है। तीनों को उनके घर में क्वारंटीन किया गया है। इनके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन व्यक्ति आया है। स्वास्थ्य विभाग उनकी तलाश में है।
देवबंद से लौटे चार युवक होम क्वांरटीन:
सहसवान इलाके में चार युवक हाल में देवबंद से लौटे हैं। इनमें एक हॉट स्पॉट अमनपुर, दो भवानीपुर खल्ली और एक भवानीपुर खैरू का रहने वाला है। जैसे ही उनके लौटने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली कि उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया। उनसे कहा गया है कि वह किसी प्रकार घर से न निकलें। बाहर निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने सर्वे किया था। इस दौरान नगर के तीन लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने निकले हैं। उन्हें उनके घर में क्वांरटीन करा दिया गया है। उनके परिवार वालों से भी कहा है कि वह घर से बाहर न निकलें।
- डॉ. इमरान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन