फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three person died of a family due to falling of high tension wire in budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइन, मां और बेटा-बेटी की मौत; तीन झुलसे

Fri, 21 Jul 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

बिसौली में डीपी यादव रोड निवासी एक परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार रात गर्मी की वजह से घर के बाहर सड़क पर चारपाई डालकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिर गई, जिससे महिला, उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई। पति समेत तीन सदस्य झुलस गए। 

विज्ञापन
three person died of a family due to falling of high tension wire in budaun
मृतकों के घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली में बृहस्पतिवार रात डीपी यादव रोड कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से महिला और उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति समेत तीन लोग झुलस गए। गर्मी होने की वजह से परिवार के लोग घर के बाहर सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहे थे। हादसे के बाद कॉलोनी में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पर रात में ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घोर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


हादसा रात करीब एक बजे हुआ। उस दौरान डीपी यादव रोड कॉलोनी निवासी साजिद (57), उनके बेटे अल्लू (25), आनिफ (12), बेटी निक्की (22), पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो (55) घर के बाहर सीसी रोड पर लाइन से चारपाई डालकर सो रहे थे। कॉलोनी वासियों के मुताबिक रात में ज्यादा ही गर्मी थी। बिजली भी बार बार ट्रिपिंग कर रही थी। इससे कॉलोनी के अधिकतर लोगों ने घर के बाहर ही चारपाई डाल ली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कॉलोनी में पड़ी हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर थी। कई बार लोग पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से उसकी शिकायत कर चुके थे लेकिन अधिकारियों ने लाइन नहीं बदलवाई और न ही मौके पर आकर उसकी जांच की। रात करीब एक बजे जब लाइट आई तो अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अल्लू, निक्की और इशरत बी की मौके पर मौत हो गई, जबकि साजिद और आनिफ गंभीर रूप से झुलस गए।

बचाने के प्रयास में साजिद का भाई झुलसा 

हादसे के बाद कॉलोनी में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बराबर वाले घर से निकलकर आए साजिद के भाई असलम (50) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी झुलस गया। कुछ लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना देनी चाही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे लोग 500 मीटर दूर उपकेंद्र दौड़कर पहुंचे। तब उन्होंने आपूर्ति बंद कराई। 

ये भी पढ़ें- दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां: खुद को अविवाहित बता की शादी, रहने को लिया अलग कमरा; इस कांड ने खोली पोल

सूचना पर रात में ही एसडीएम कल्पना जायसवाल, सीओ सुनील कुमार और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झुलसे लोगों को तुरंत निजी अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के आरिफ खां ने अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी, सहायक अभियंता रामगोपाल, अधिशासी अभियंता रामलाल और एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed