फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three overhead tanks are being built in the city, 60 thousand people will get drinking water

Budaun News: शहर में बन रहे तीन ओवरहेड टैंक, 60 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three overhead tanks are being built in the city, 60 thousand people will get drinking water
अनाज मंडी में बना नलकूप। संवाद
बदायूं। गर्मी के सीजन में इस बार शहरवासियों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना होगा। शहर में तीन नए ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। इससे करीब साठ हजार लोगों को पेयजल मिलेगा। ओवरहेड टैंक बनने के बाद करीब दस हजार घरों में कनेक्शन भी किए जाएंगे। इसके अलावा सात नए नलकूप बनेंगे, जिससे ओवरहेड टैंकों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर घर को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके लिए अमृत 2.0 योजना पर काम जारी है। शहर में नगर पालिका 42 करोड़ रुपये से काम करा रही है। नगर पालिका द्वारा जल निगम के जरिए शहर में तीन ओवरहेड टैंक बनवाए जा रहे हैं। इसमें नाहर खां सराय में 1200 किलोलीटर, वाटर वर्क्स में 1900 किलोलीटर और छोटे सरकार की ज्यारत के पास दो हजार किलोलीटर के नए ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। इनसे आसपास के मोहल्लाें में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

इनको भरने के लिए सात नए नलकूप भी बनाए जा रहे हैं। छोटे सरकार की ज्यारत पर तीन, लालपुल चौराहा पर एक, अनाज मंडी पर एक, घंटाघर पर एक और एमआरएफ सेंटर के पास एक नलकूप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के जेई मोहम्मद हुसैन का कहना है कि करीब 10-11 हजार नए कनेक्शन होंगे। एक परिवार में करीब छह लोग मानकर चल रहे हैं। ओवरहैड टैंक व नलकूप बनने के बाद करीब साठ हजार की आबादी को इससे लाभ मिलेगा।


शहर में हो जाएंगे 13 ओवरहेड टैंक
शहर में अब तक नगर पालिका के पास में 10 ओवरहेड टैंक हैं, जिनके माध्यम से शहरवासियों को शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इनको भरने के लिए 23 नलकूप संचालित हैं। जल निगम की ओर से तीन ओवरहेड टैंक और सात नए नलकूप बनाए जा रहे है। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर में 13 ओवरहेड टैंक और 30 नलकूप हो जाएंगे। इससे लोगों को निर्बाध पानी मिलता रहेगा।


अप्रैल से 35 हजार नए कनेक्शन हो जाएंगे शुरू
नगर पालिका की ओर से अभी लगभग 24 हजार घरों को पानी दिया जा रहा है। जल निगम के अनुसार, अमृत 2.0 योजना में वह 10 से 11 हजार नए पानी के कनेक्शन करेंगे। इसको लेकर उनका सर्वे पूरा हो चुका है। इन सभी चिह्नित घरों में अप्रैल से पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल से शहर के 35 हजार नए घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।



खास
पहले इतने अब हो जाएंगे इतने
-कुल ओवरहेड टैंक-10 - 13
-कुल नलकूप-23 - 30
-कुल घरों में पानी कनेक्शन- 24 हजार- 35 हजार


शहर में तीन नए ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। साथ ही सात नए नलकूप का काम भी चल रहा है। इसके अतिरिक्त आठ नलकूपों को रीबोर कराया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में शहरवासियों को पेयजल की कोई परेशानी न हो। - फात्मा रजा, नगर पालिका अध्यक्ष

अनाज मंडी में बना नलकूप। संवाद

अनाज मंडी में बना नलकूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed