{"_id":"689f84c1b2440f30e12c22ba003bce10","slug":"three-of-the-socialist-pensioners-updation-in-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशनर्स का तीन माह में होगा अपडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशनर्स का तीन माह में होगा अपडेशन
badaun
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के सफल क्रियान्वयन को सभी चयनित परिवारों का विस्तृत बेसलाइन सर्वे कराया जाएगा। प्रत्येक तीन महीने में उसकी जानकारी साफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी। इसके लिए अपडेशन प्रपत्र निर्धारित किया गया है। वर्ष 2014-15 के चयनित समाजवादी पेंशन के परिवारों का बेसलाइन सर्वेक्षण इसी माह होना है।
विज्ञापन
चयनित लाभार्थियों के परिचयात्मक विवरण के साथ बेसलाइन सर्वेक्षण का प्रपत्र विकास खंड में तैनात ब्लाक मेडिकल आफीसर इंचार्ज ग्राम पंचायतवार प्रत्येक चयनित परिवार के संबंधित प्रपत्रों को आशा/एएनएम को दिए जाने थे, लेकिन अभी तक यह काम लटका हुआ है। फरवरी में ही यह काम पूरा हो जाना चाहिए था। शहरी क्षेत्र में बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से सर्वेक्षण कराना था। उनका भी कहना है कि प्रपत्र ही नहीं दिए जा रहे तो काम कैसे होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में बेसलाइन सर्वेक्षण का कार्य आशा/एएनएम के माध्यम से और शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम कराया जाना है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। बेस लाइन सर्वेक्षण प्रपत्र मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में अपडेशन होंगे। इसके बाद ब्लाक मेडिकल ऑफीसर इंचार्ज बीएमओ आईसी को सर्वेक्षण प्रपत्र फरवरी में ही उपलब्ध कराए जाने थे। शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी वर्क र के माध्यम से सर्वेक्षण करातीं लेकिन इन्हें भी प्रपत्र नहीं मिले हैं। समाज कल्याण विभाग में ही वर्कर के रिकार्ड को संकलित किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग इसके लिए काम आगे नहीं बढ़ा पा रहा है।
विज्ञापन
जांच को जिला स्तरीय समिति गठित
अपडेशन की गुणवत्ता जांच को जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त कर करेंगे। इसके लिए रेंडम आधार पर पांच प्रतिशत परिवारों के सर्वेक्षण प्रपत्रों की स्वतंत्र जांच ब्लाक के अधिकारियों से कराएंगे। इस सर्वेक्षण के लिए कर्मियों और डाटा इंट्री कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा। विभाग इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने पीछे चल रहा है।