{"_id":"66f730ceb964836cf9013824","slug":"three-members-of-autolifter-gang-arrested-five-bikes-recovered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126607-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद
Sat, 28 Sep 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
सहसवान कोतवाली में खड़े बाइक चोर।स्रोत-पुलिस विभाग
बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस ने आटोलिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुईं। जबकि, सरगना हाथ नहीं लग सका।
जरीफनगर के गांव भोगाजीत नगरिया निवासी अफजाल ने भांजे शाने आलम की बाइक को चोरी की रिपोर्ट सहसवान में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार रात के समय पुलिस ने तीन चोरों को नाधा रोड से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चोरों का सरगना अरशद मौके से भाग गया।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि सहसवान कोतवाली पुलिस ने सरताज निवासी गांव बस्तोई सीरका थाना जरीफनगर, मुनसाद निवासी गांव सिकरौरा भूड़ थाना धनारी, संभल और फिदा हुसैन निवासी गांव अल्लाहपुर समसपुर थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें, दो तमंचों के अलावा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इस्लामनगर का अरशद है गैंग का सरगना
पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह बाइकें चोरी करने के बाद उनके नंबर बदलकर चलाते हैं। ग्राहक मिलने पर उसे कम दामों में बेच देते हैं। बाइक को ग्राहक के नाम कराने के नाम पर कुछ दिन का समय मांगते हैं और फिर वहां से चले आते हैं। बरामद बाइकें सहसवान समेत अलग स्थानों से चुराई गईं हैं। गैंग का सरगना अरशद निवासी मोहल्ला तकिया थाना इस्लामनगर का रहने वाला है। वह सारी बाइकें अपने पास रखता है। उसके पास कुछ और बाइकें भी होना बताई जा रही हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।