फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three death's in accident

सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
three death's in accident
सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान 
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कादरचौक थाने गांव लोकी नगला में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। मुजरिया में दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। जरीफनगर क्षेत्र में हादसे में घायल एक युवक ने अलीगढ़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

मुजरिया। अलापुर थाने के गांव ईकरी निवासी धूम सिंह (30) पुत्र कहई गांव के ही अवनीश (32) पुत्र नरायन और जयचंद्र (40) पुत्र गुलजारी के साथ बाइक से मुजरिया आए थे। तीनों लोग एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मुजरिया-सहसवान रोड पर इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में धूम सिंह की मौके पर मौत हो गई। अवनीश और जयचंद्र समेत दूसरी बाइक पर सवार मुजरिया थाने के गांव नरसेना निवासी हंसराज पुरी (22) पुत्र धम्मपुरी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव लोकी नगला निवासी भागीरथ (42) पुत्र रामभरोसे सोमवार को बदायूं आया था। रात में वह वापस कादरचौक लौटा। पैदल ही गांव जाते वक्त भागीरथ को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने भागीरथ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर/दहगवां। थाना क्षेत्र के गांव कांकसी निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार को मारुति वैन से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में बदायूं-मेरठ हाईवे पर महाबा पुल के पास मारुति वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान अनिल की मंगलवार को मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed