फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three alleged people arrested

बीडीओ पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2015 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 06 Nov 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
three alleged people arrested
दो थानों की पुलिस ने मंडी समिति के पास दबोचा
विज्ञापन




दो नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव हारे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी दलवीर यादव ने बीडीओ और आरओ पर उस वक्त समर्थकों के साथ हमला कर दिया था। जब दोनों अधिकारी जिला मुख्यालय आने को मतगणना स्थल से निकल रहे थे। हमले में बीडीओ भीमजी उपाध्याय घायल हो गए थे। मामले की रिपोर्ट भीमजी उपाध्याय की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से विकास विभाग के कर्मचारी आंदोलित थे। दो दिन से म्याऊं और कारदरचौक ब्लाक में कर्मचारी तालाबंदी किए हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकास भवन में भी धरना चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली कि दलवीर यादव मंडी समिति इलाके में है। सिविल लाइंस एसओ अजय यादव और अलापुर एसओ अजीत प्रताप सिंह ने इलाके की घेराबंदी कर दलवीर यादव, बालिस्टर सिंह और विश्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे में तीन स्वास्थ्य कर्मी घायल
उसावां। इंद्र धनुष योजना के तहत उसावां सीएचसी की एएनएम मुन्नी देवी, रामबेटी और स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार टीकाकरण करने कदमनगला गांव गए थे। रास्ते में बाइकें फिसलने से तीनों घायल हो गए। इनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed