फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They switched off the lights of the house and took away goods worth Rs. 6 lakhs.

Budaun News: घर की लाइटें बंद करके छह लाख का सामान ले गए

Sun, 24 Mar 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
They switched off the lights of the house and took away goods worth Rs. 6 lakhs.
बिसौली। नगर में सक्रिय चोरों ने साईं विहार कॉलोनी के एक मकान को निशाना बना लिया। उस दौरान घर में लाइटें जल रहीं थीं। चोरों ने आराम से लाइटें बंद कीं और दो लाख की नकदी समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। शनिवार को मकान मालिक हिमाचल प्रदेश से लौटकर आए तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी मेहरबान सिंह कस्बे की साईं विहार कॉलोनी में करीब 10 साल से अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका बेटा सन्नू हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में नौकरी करता है। 11 मार्च को मेहरबान और उनकी पत्नी अपने बेटे के पास हिमाचल प्रदेश चले गए थे। वह अपने घर पर ताला डाल गए थे। वह जब भी अपने घर से बाहर जाते हैं तो अपने घर की सभी लाइटें जलती छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उनके घर के नजदीक सांई मंदिर में भंडारा चल रहा था। रात करीब 11 बजे मंदिर के पुजारी ने मेहरबान के घर की सारी लाइटें बंद देखीं तो उन्हें कुछ शक हुआ लेकिन लाइन में कोई फाल्ट आने की वजह सोचकर सो गए। शुक्रवार सुबह जब मोहल्ले वालों ने उनके घर का ताला टूटा देखा तो उन्हाेंने मेहरबान को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से रवाना हो गए। वह शनिवार को कॉलोनी आए। तब उन्होंने घर के हालात देखे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से दो लाख रुपये समेत करीब छह लाख का सामान चोरी करके ले गए। उन्हाेंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइटें बंद होने की पुलिस को सूचना देते तो मौके पर पकड़े जा सकते थे चोर
बृहस्पतिवार रात लाइन में फाल्ट होने की वजह से मंदिर के पुजारी सो गए थे। इस दौरान उन्हें शक हुआ था, अगर उस दौरान पुलिस को सूचना दे दी जाती तो शायद चोर भी पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed