{"_id":"5848306e4f1c1be67244947d","slug":"they-can-not-get-cash-then-hold-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में कैश न मिलने पर हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में कैश न मिलने पर हंगामा, लगाया जाम
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ककराला में कैश न मिलने पर हंगामा, लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक ककराला में रुपये न मिलने का आरोप लगाते हुए खाताधारकों ने मुख्य मार्ग जाम करके जमकर हंगामा किया। साथ ही बैंक कर्मियों और गार्ड पर रुपये लेकर टोकन वितरण करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवा पाया। इस दौरान हंगामा करनेवालों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई।
हंगामा कर रहे खाताधारकों का कहना था कि बैंक मैनेजर ने टोकन बांटना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले टोकन बांटते हैं और दूसरे दिन रुपये निकालते हैं। उन्होंने खुलकर आरोप लगाया कि जो रिश्वत देता है उसी को टोकन मिल जाता है। बाकी खाताधारकों को मना कर दिया जाता है, जबकि घने कोहरे और ठंड में अपने टोकन लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं। बैंक की तरफ से जवाब मिलता है कि कैश ही नहीं है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि एक दिन में चार लाख रुपये मिलते हैं, उन्हें वितरित किया जाता है। वही, उत्तर प्रदेश मुस्लिम राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हामिद अली खां राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली से पीएनबी ककराला को ज्यादा रुपये उपलब्ध कराने की मांग की है
सैदपुर में भारी किल्लत
सैदपुर। सर्व यूपी ग्रमीण में कैश वितरण को लेकर लोगों की खासी भीड़ रही, लेकिन चंद लोगों को ही कैश नहीं मिल सका। इससे लाइन में लगे लोग खफा हो गए और बैंक स्टॉफ को आखिरकार गेट बंद करके कैश वितरण करना पड़ा। एटीएम बंद होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी हुई। भीड़ के कारण विकलांग महिला परेशान हो कर एटीएम के सामने बैठ गई, जबकि धक्का मुक्की होने कुछ बुजुर्ग गिर गए। शाखा प्रबंधक राजहंस गुलाठी ने बताया जैसा कैश मिल रहा है। उसी आधार पर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कछला में भी कैश की समस्या
कछला। कस्बे में स्थित बैंक शाखाओं में भी कैश वितरण की समस्या है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण और किसान बैंक कर्मियों पर धांधलेबाजी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्ट ऑफिस में ग्रामीणों के रुपये नहीं निकाले जा रहे हैं। पोस्ट विभाग के कर्मचारी कैश न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
सहसवान में शिक्षकों का प्रदर्शन
सहसवान। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने वेतन और मिडडे मील की धनराशि न निकाले जाने के विरोध में बैंक ऑफ बड़ौदा पर प्रदर्शन किया। अध्यापकों का कहना है कि उनका बैंक में खाता है, जिसमें उनका वेतन और मिड डे मील के खाते में भी पैसा आता है। मगर शाखा प्रबंधक और सहायक शाखा प्रबंधक न तो मिड डे मील का पैसा निकाल रहे हैं, न ही उनके वेतन का भुगतान किया जा रहा है। इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों से की है। प्रदर्शन करने वालों में इकबाल अहमद, अजयपाल सिंह, मोहम्मद शोएब, सलीम अहमद, राजेश यादव, महावीर सिंह, भारत सिंह, राजेंद्र गुलाठी, मोहम्मद खालिद कुरैशी, दिनेश, ब्रजेश कुमार, नरेश, शहनवाज, देवी दयाल आदि प्रमुख थे।
तीसरे दिन सही हुआ एसबीआई का एटीएम
बिसौली। नोटबंदी के बाद से सहारा बने एसबीआई के एटीएम के खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीसरे दिन दोपहर बाद एटीएम चालू हुआ तो ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। एटीएम सोमवार को खराब हुआ था। तीन दिनों तक उपभोक्ताओं को सब्र करना मुश्किल हो गया। इधर, बैंककर्मियों को पब्लिक की नाराजगी का सामना करना पड़ा।