{"_id":"68f2a8eb53bc430aa40780c1","slug":"there-will-be-tight-security-at-the-ganga-ghats-on-kartik-purnima-and-chhath-puja-badaun-news-c-123-1-bdn1012-149223-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार्तिक पूर्णिमा और छठ पूजा पर गंगा घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार्तिक पूर्णिमा और छठ पूजा पर गंगा घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आगामी कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर और छठ पूजा 28 अक्तूबर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा घाटों और अन्य प्रमुख जलाशयों पर सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के लिए नामित मजिस्ट्रेट में प्रेमपाल सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट बिल्सी–कछलाघाट से बदायूं की ओर, सुरेन्द्र कुमार तहसीलदार सदर कछला घाट कासगंज की ओर, जितेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार सहसवान कछला पुल, धर्मेंद्र कुमार सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज अटैना घाट, थाना उसहैत, रामचन्द्र तहसीलदार दातागंज गुंडी घाट, थाना उसहैत, छविराम नायब तहसीलदार दातागंज बेलाडांडी घाट पर तैनात रहेंगे।
सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत घाटों पर कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक घाट पर नावों, मोटरबोट और गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। डीएम अवनीश राय ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 4 बजे ड्यूटी स्थल पर उपस्थित हों और स्नान समाप्त होने तक ड्यूटी स्थल पर बने रहें।
विज्ञापन
हेल्पडेस्क की रहेगी सुविधा
इसके अलावा, पुलिस और महिला आरक्षियों की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।