फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be plenty of electricity in summer, the department has geared up

Budaun News: गर्मी में मिलेगी भरपूर बिजली, विभाग ने कसी कमर

Mon, 31 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
There will be plenty of electricity in summer, the department has geared up
बिल्सी। गर्मी में नगर के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने के लिए विभाग पूरी तैयारी में है। इसके लिए नगर में पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वह अप्रैल में लगकर तैयार हो जाएंगे। जिन स्थानों पर जर्जर लाइन हैं उन्हें भी बदले जाने का काम किया जाएगा। कुछ स्थान पर पुरानी केबल को बदला भी गया है। करीब 20 लाख की लागत से नए ट्रांसफार्मर खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष गर्मी के मौसम में नगर के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में बिजली की कटौती भी अंधाधुंध होती रही है। इस वर्ष गर्मी के मौसम में नगर के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली दी जा सके। इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर विभागीय उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। एसडीओ शोएब अंसारी और अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर में टेलीफोन एक्सचेंज, स्टेट बैंक रोड, बिल्सी बाईपास, खैरी बस स्टैंड, तहसील मोड पर ढाई सौ केवीए के पांच ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में नगर में 17 ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। नगर में लगभग 5600 घरेलू, कामर्शियल और अन्य तरह के कनेक्शन है। कुछ ट्रांसफार्मर की पूर्व में क्षमता भी बढ़ाई गई। अप्रैल तक नए पांच ट्रांसफाॅर्मर लगने की पूरी उम्मीद है। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर केबल पुरानी या जर्जर हो चुकी है उसे भी बदल जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर पूर्व में केवल को बदल दिया गया है। उनका कहना है की पांच नए ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद नगर के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सकेगी और कटौती भी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन

---
उलैया पॉवर स्टेशन से जोड़े जाने का प्रस्ताव

नगर की सप्लाई उलैया 132 केवीए पावर स्टेशन से जोड़े जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यदि उस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल जाती है तो उझानी से आने वाली नगर क्षेत्र की सप्लाई को उलैया बिजलीघर से भी जोड़ा जा सकता है। उझानी से बिजली की लाइन जोड़ने के कारण अक्सर आंधी और बरसात के दिनों में नगर की सप्लाई काफी समय तक प्रभावित रहती है, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र के उपभोक्ता उलैया बिजलीघर से लाइन को जोड़े जाने की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed