फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was no crowd in buses, trains remained full

Budaun News: बसों में नहीं दिखी भीड़, ट्रेनें रहीं फुल

Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was no crowd in buses, trains remained full
बदायूं। परिवहन निगम में चालकों की कमी के बावजूद रविवार को अधिकतर बसें खाली दौड़ीं। हालात यह रहे कि निगम के अधिकारियों ने दिल्ली के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगवा दिए, वहां सवारियां न मिलने से 30 बसें आनंद विहार बस अड्डे पर ही खड़ी करवा दी गईं। वहीं ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन

होली पर अक्सर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ जाती है। परिवहन निगम के अधिकारियों का प्लान था कि सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट पर चलते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा बसें इसी मार्ग पर लगाई गईं। प्लानिंग थी कि इसके अलावा जिस रूट पर सबसे ज्यादा यात्री होंगे, उस रूट पर बसों को भेजा जाएगा। रविवार सुबह से ऐसा ही किया गया। दोपहर तक यात्रियों की संख्या सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद यात्रियों की संख्या और घट गई। ॉदोपहर बाद अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए 30 से ज्यादा बसों को दिल्ली भेजा गया था। वहां जाकर पता चला कि बस अड्डे पर बदायूं के यात्री ही नहीं हैं। एक-एक करके यात्री आ रहे हैं। उन्हें बैठाकर बस को रवाना करने में काफी समय लग रहा है। इस समय करीब 30 बसें यात्रियों के अभाव में आनंद विहार बस अड्डे पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

उधर, रविवार को ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ रही। दोपहर करीब तीन बजे लालकुआं से कासगंज जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। अंदर ट्रेन में तमाम यात्री खड़े दिखाई दिए। बदायूं आने वाले यात्री जब स्टेशन पर उतरे तो एक बार को पूरा रेलवे स्टेशन भरा हुआ दिखाई दिया। यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। तो वहीं ट्रेन में सवार होने के लिए भी यात्रियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रही। अधिकतर बसें खाली चलीं। दोपहर के समय जिन बसों को दिल्ली भेजा गया था। वहां यात्रियों के न होने से खड़ी हैं। सोमवार को इससे ज्यादा खराब स्थिति रहने की उम्मीद है।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed