फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was heavy firing in the dispute of taking out the tractor

Budaun News: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुई जमकर फायरिंग

Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
There was heavy firing in the dispute of taking out the tractor
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव चिंजरी में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। विवाद ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ। एक पक्ष अपने मकान का लिंटर डलवा रहा था, तभी दूसरा पक्ष ट्रैक्टर लेकर आ गया। ट्रैक्टर निकालने के दौरान दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई। बाद में करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अभी इस मामले में न तो किसी पक्ष ने तहरीर दी है और न ही पुलिस ने किसी को पकड़ा है।
विज्ञापन

ग्राम चिंजरी झगड़े के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां कब और किस गुट के बीच फायरिंग हो जाए, कहा नहीं जा सकता। गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। अक्सर दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। बताते हैं कि शनिवार सुबह एक पक्ष अपने मकान का लिंटर डलवा रहा था। सड़क पर निर्माण सामग्री फैली थी। इससे निकलने की जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि उसी वक्त दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर गालीगलौज होने लगी। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आ गए और फायरिंग करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। आसपास के लोग घरों में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में करीब आधा घंटा तक फायरिंग हुई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले भाग गए। इंस्पेक्टर महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed