फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no female doctor in CHC for eight years

Budaun News: आठ साल से सीएचसी में महिला चिकित्सक नहीं

Thu, 22 Aug 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There is no female doctor in CHC for eight years
माधोटांडा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
कलीनगर। माधोटांडा में सीएचसी को मंजूरी 2016 में मिली थी, तब से आजतक यहां किसी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण महिलाओं को 60 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल अन्यथा निजी अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने कई बार तैनाती की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के लिए माधोटांडा गांव में एक मात्र सीएचसी की सुविधा है। नेपाल सीमा तक के गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए माधोटांडा सीएचसी आते हैं। इसमें महिलाओं की संख्या में अधिक रहती है। लंबी दूरी तय करने के बाद भी अस्पताल में महिला चिकित्सक न मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर उन्हें जिला अस्पताल जाने के लिए 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यह समस्या सीएचसी की शुरूआत से ही है। इस समस्या को पूर्व में कई बार क्षेत्रीय लोगों ने उठाया। अफसरों और जनप्रतिनिधियों को पत्र भी दिए गए, लेकिन सुधार का दावा सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित रहा। समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना होते हैं तीन से चार सामान्य प्रसव
माधोटांडा क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है। अस्पताल में रोजाना गर्भवती महिलाओं की आमद रहती है, लेकिन चिकित्सक के अभाव में उन्हें पूरनपुर सीएचसी या जिला अस्पताल जाने को कहा जाता है। अस्पताल में स्टाफ नर्स की मदद से रोजाना तीन से चार सामान्य प्रसव कराए जाते हैं। ऐसे में मजबूर होकर अधिकांश महिलाएं नजदीक के निजी अस्पताल में ही पहुंच रही हैं। वहां रुपये के लालच में ऑपरेशन कराने पर अधिक जोर दिया जा रहा है।


सीएचसी आने वाली महिलाओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। महिलाओं को नियमित जांच आदि के लिए पूरनपुर सीएचसी भेजा जाता है। अस्पताल में सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। महिला चिकित्सक की तैनाती अभी नहीं हो सकी है। - राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed