फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft

चोर कर रहा था बाइक ले जाने की कोशिश, जागने पर ग्रामीण को गोली मारी

Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
theft
बदायूं। वजीरगंज के गांव मनवा में बाइक चोरी की कोशिश कर रहे चोर ने टोकने पर ग्रामीण को गोली मार दी। पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मनवा निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल की बाइक उसके घर में खड़ी थी। रात में करीब एक बजे चोर लॉक खोल कर बाइक ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान प्रेमपाल की आंख खुल गई। प्रेमपाल ने शोर मचा दिया। बाइक चोर ने इसी दौरान तमंचा निकाल कर प्रेमपाल पर फायर कर दिया। पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। बाइक चोर यहां से भाग निकला। परिवार और आसपास के लोग भी फायर की आवाज होने पर जाग गए। रात में ही सूचना यूपी 112 को दी गई। सुबह होने पर प्रेमपाल ने वजीरगंज थाने पहुंच कर तहरीर दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के साथ कुछ ग्रामीण भी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed