फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The youth club captured the football trophy after defeating Ujhani.

Budaun News: उझानी को हराकर बरेली यूथ क्लब का फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 04 Jun 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
The youth club captured the football trophy after defeating Ujhani.
उझानी में फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देते गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्
उझानी। बरेली यूथ क्लब की टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय टूर्नामेंट के अंतिम दिन बरेली ने उझानी क्लब को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर रविवार रात करीब 11 बजे तक चले खिताबी मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उझानी क्लब के गौरव कश्यप ने पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद उझानी की टीम का कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। बरेली यूथ क्लब की ओर से अरुण कुमार अधिकारी ने लगातार दो गोल कर टीम को जीत की ओर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम के कप्तान नरेंद्र सिंह बिष्ट को ट्रॉफी के अलावा 10 हजार रुपये, उप विजेता टीम के कप्तान रचित यादव को सात हजार रुपये के चेक दिया गया। फुटबॉल संघ के सचिव चांद मोहम्मद ने बताया कि टूर्नामेंट में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। रेफरी की भूमिका हर्षित चौहान और अर्जुन थापा ने निभाई। व्यवस्थाओं में इकबाल अहमद, अब्दुल हसन, पारस अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, रोहन शर्मा, प्रसून शर्मा और मुकुंद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed