फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man who was going to offer flowers on the grave was shot

Budaun News: कब्र पर फूल चढ़ाने जा रहे युवक को गोली मारी

Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The young man who was going to offer flowers on the grave was shot
जिला अस्पताल में घायल मुज्जमिल मियां।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया। मोहल्ला चाहमीर निवासी मुज्जमिल मियां उर्फ चांद ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला चाहमीर निवासी मुज्जमिल मियां उर्फ चांद का कहा है कि मोहल्ले के नदीम, शाहरुख और असद से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ समय पहले उसने आरोपियों को सट्टा चलाने के दौरान पुलिस से पकड़वा दिया था। शुक्रवार रात वह अपने भतीजे की कब्र पर फूल चढ़ाने जा रहा था।
विज्ञापन

वह मीरा जी चौकी इलाके में पहुंचा था। तभी तीनों आरोपियों ने पीछा करते हुए उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। उसके सीने पर तमंचा तान दिया। वह गोली चलाने वाले थे कि उसने हाथ से तमंचा हटा दिया, जिससे गोली उसके हाथ में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाकर और लोगों को एकत्र कर लिया, जिससे हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि जो सच्चाई होगी, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed