{"_id":"69cd6d29e7daa410cd09685b","slug":"the-young-man-was-murdered-by-strangulation-and-a-blow-to-the-head-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160667-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गला दबाकर व सिर पर वार कर की गई थी युवक हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गला दबाकर व सिर पर वार कर की गई थी युवक हत्या
विज्ञापन
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका गांव के पास खेत में मिले युवक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की हत्या गला दबाकर व सिर पर वार कर की गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड संख्या 8 निवासी मृतक के बेटे अमन खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 23 मार्च को कस्बा निवासी शरीफ पुत्र मजीद, मनोज पुत्र अमरपाल (वार्ड नंबर 1) और नोक्सा पुत्र नाथू निवासी बेहटा उसके घर आए थे। आरोप है कि ये लोग उसके पिता आसिफ खान उर्फ गुड्डू को दावत के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे।
परिजनों का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से पहले गला दबाया और फिर सिर पर घातक वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया, जो मंगलवार को बरामद हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं, जिसमें मनोज उर्फ विक्की मोटरसाइकिल से आसिफ खान को ले जाता दिख रहा है। मृतक आसिफ खान का मोबाइल फोन भी गायब है, जिससे घटना को लेकर शक और गहरा गया है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव का सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के उपरांत परिजन सीधे थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और सिर पर वार करने की पुष्टि हुई है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। - संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसौली