फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The voter list for the three-tier Panchayats will be revised.

Budaun News: त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का किया जाएगा पुनरीक्षण

Wed, 07 Jan 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The voter list for the three-tier Panchayats will be revised.
बदायूं। चुनाव आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृह्द पुनरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूचियों की हस्तलिखित पांडुलिपियां (बीएलओ की ओर से हाथों से तैयार फाइल) तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया सात जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी कर उन्हें मूल सूची में समाहित किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार नए मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों का निर्धारण किया जाएगा। ये प्रक्रिया 21 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का कम्प्यूटरीकरण करने के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों का निर्धारण, मतदाता क्रमांकन, स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) आवंटन व मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियां उपलब्ध कराने का काम 17 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। अंत में त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed