{"_id":"576950194f1c1b9a60b48a0c","slug":"the-vehicle-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनादी करके अधिकारियों के वाहन करेंगे नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनादी करके अधिकारियों के वाहन करेंगे नीलाम
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की एक बैठक मालवीय आवास पर हुई। इसमें विद्युत विभाग द्वारा झूठी रिपोर्ट करने, आरसी काटने और पीसीएफ पर नकली डीएपी मिलने के मामले में कार्रवाई न होने पर किसानों ने विरोध जताया। हरिद्वार में हुई किसान पंचायत में गन्ना बकाया का भुगतान न होने पर डुगडुगी पीटकर अधिकारियों के वाहन नीलाम करना तय किया गया।
भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों पर झूठी रिपोर्ट कराकर जुल्म ढा रही है। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया है, जबकि माल्या हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है। इस दौरान जिला महासचिव रामशंकर शंखधार, सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष हारून गौस, सत्यवीर सिंह यादव, नरेंद्र सक्सेना, कहलन मियां, राधेश्याम, जगदीश, रामनाथ, राजपाल, अनंतराम आदि मौजूद रहे।