फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tricolor flag fluttered proudly even in the regional areas.

Budaun News: आंचलिक इलाकों में भी लहर-लहर लहराया तिरंगा

Wed, 28 Jan 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The tricolor flag fluttered proudly even in the regional areas.
बिल्सी के एसकेएलएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते बच्चे। संवाद
बदायूं। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रैलियां निकाली।
विज्ञापन

सैदपुर। साधन सहकारी समिति कार्यालय में तेजेश्वर दयाल सक्सेना, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इशरत अली खान,सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद मेंहदी, विद्युत उपकेंद्र जेई रामस्वरूप, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सानिया उवैस, कन्या संविलियन में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक जावेद अली, एसबीआई में शाखा प्रबंधक गोविंद गुप्ता ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

दहगवां। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख नीलम गुप्ता ने झंडा फहराया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
अलापुर। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया।
वजीरगंज। थाने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने, करकटपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने झंडा फहराकर बच्चों को देशभक्ति का संदेश दिया। नगर पंचायत में सभापति देवेंद्र सिंह, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुरसेना में प्रबंधन सुबोध कुमार सिंह चौहान ने, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (आश्रम), मोहल्ला होली चौक में ब्रह्माकुमारी दीदी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुरसेना समेत कई स्थानों, विद्यालयों व कॉलेजों में झंडा फहराया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सुरसेना में प्रधानाध्यापक अनूप कुमार शर्मा ने आरवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राममूर्ति देवी ने दीप प्रज्वलित किया। राजीव शर्मा ने झंडा फहराया। प्रिंसिपल एसपी शर्मा, डायरेक्टर कुलदीप शर्मा एवं दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
ओरछी। लाला गणेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सूर्यकांत पाठक और मैनेजर ललित वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। प्राइमरी स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अली ने, परमानंद पुर में प्रधान द्रोण कृष्ण व बझेड़ा नूतन प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान मुकेश यादव ने झंडा फहराया।

बगरैन। पंडित हरिनारायण सरस्वती विद्या मंदिर समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वज फहराया गया। शिवम प्रताप बदन सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परविंदर, गौरीशंकर इंटर कॉलेज में वरुण शर्मा, ओपी सिंह इंटर कॉलेज में ओमपाल सिंह और जय गंगा मां इंटर कॉलेज में राहुल शर्मा ने आरडी इंटरनेशनल स्कूल में सोनू कुमार, श्याम शाही स्कूल में जितेंद्र शर्मा और प्राथमिक विद्यालय में सुरेंद्र कुमार ने झंडा फहराया। पुलिस चौकी पर प्रभारी गौरव कुमार और बिजली उपकेंद्र पर हितेंद्र कुमार ने झंडा फहराकर सलामी दी।


इधर, थाना मुजरिया में प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने ध्वजारोहण किया। साधन सहकारी समिति कोल्हाई पर सचिव भगवान सिंह, पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान मीना देवी, रूमा देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक टेकचंद यादव, कृषि इंटर कॉलेज मुजरिया में प्रबंधक सत्यपाल सिंह और विजयपाल सिंह सोलंकी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोल्हाई, संविलियन विद्यालय कोल्हाई, उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में प्रधानाध्यापक राजन यादव ने झंडा फहराया।

उसावां। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह ने ध्वज फहराया। सीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने ध्वज फहराया। दिव्यांगों को उपहार दिए गए। पं रामरक्षपाल शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दि ऑस्कर इंटर काॅलेज में छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बजरंग दल ने तिरंगा रैली निकाली। हनुमान गढ़ी, खाटू श्याम मंदिर से होली चौक पहुंची।
सहसवान। तहसील में एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, कोतवाली में सीओ, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, ईओ डॉ. राजेश कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत त्यागी, ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख कृति सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, बीडीओ सतीश कुमार, पन्नालाल इंटर कॉलेज में चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, प्रमोद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद, डीपी महाविद्यालय में मुख्य अतिथि सूरज सिंह यादव, आरकेएम एकेडमी में प्रबंधक रमाकृष्ण सक्सेना राय साहब, प्रधानाचार्य आदर्श सक्सेना, आदर्श जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक प्रेम स्वरूप गुप्त, प्रधानाचार्य रितु शर्मा, सविता मालपाणी, सर सय्यद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक दूल्हे हसन फराज, बार भवन में बार अध्यक्ष नेम सिंह यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद, नेहरू इंंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने ध्वज फहराया। ग्राम पंचायत समदा में प्रधान भगवान दास, संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गुरदीप सिंह उप्पल, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने ध्वज फहराया। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इसरार खान ने झंडा फहराया नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारुल सिंह ने झंडा फहराया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन मुदिता सिंह ने झंडा फहराया। रामबती देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक विद्युत कुमार ने झंडा फहराया। इसके अलावा उघैती, बिल्सी, बिसौली, कादरचौक में भी झंडा फहराया।

बिल्सी के एसकेएलएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते बच्चे। संवाद

बिल्सी के एसकेएलएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed