फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The thief who entered the house was caught and handed over to the police

Budaun News: घर में घुसे चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The thief who entered the house was caught and handed over to the police
ग्रामीणों ने पकड़ा चोर। संवाद
बदायूं। रविवार रात को एक घर में चोर घुस आए थे। खटपट की आवाज सुनकर गृह स्वामी जाग गया। शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आ गए। चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शांतिभंग में युवक का चालान किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बुधवाई में रात करीब दो बजे नेकपाल के घर में चोर घुस गया। नेकपाल के लड़के ने शोर मचा दिया तो गांव के लोग आ गए। चोर जंगल की ओर भागने लगा। उधर, गांव के लोग गायों की रखवाली कर रहे थे और चोर को पकड़ लिया। गांव वालों ने बताया कि चोर के हाथ में फरसा था। फरसा कहीं फेंक दिया। गांव वालों ने चोर को नग्न अवस्था में पकड़ा। उसके शरीर पर तेल लगा हुआ था। नेकपाल ने चोर को गमछा बांधने के लिए दे दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची उसे चौकी ले आई। उसने अपना नाम सेठी राम निवासी मोहल्ला कबूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वह नशे का आदी था। ग्रामीणों ने उसको चोर समझाकर पकड़ लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के बाद शांतिभंग में उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed