{"_id":"65ad5db813a9a5f5b6004ced","slug":"the-sun-kept-shiningthen-the-cold-made-us-miserable-badaun-news-c-123-1-bdn1001-12112-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चमक कर रह गई धूप...फिर सर्दी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चमक कर रह गई धूप...फिर सर्दी ने किया बेहाल
विज्ञापन
रविवार को कोहरे में लाइट जलाकर निकलते बाइक सवार। संवाद
बदायूं। रविवार को भी धूप नहीं निकली। अपराह्न करीब तीन बजे सूर्यदेव कुछ देर के लिए चमके लेकिन फिर वही हाल हो गया। हालांकि शनिवार के मुकाबले सर्दी कम रही लेकिन शाम होते-होते फिर हाल बेहाल हो गया।
इस समय सर्दी लोगों के छक्के छुड़ाए है तो घरों में लोग हीटर और अंगीठी के सहारे दिन गुजार रहे हैं। इस कारण बाजारों में भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि रविवार को बाजारों में अपेक्षाकृत रौनक देखी गई। सोमवार को होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर लोग बाजार में डटे रहे, जिससे बड़ा बाजार, टिकटगंज, गोपी चौक, अनाज मंडी आदि में भीड़ दिखाई दी।
लोग गर्म कपड़ों समेत मफलर, टोपी आदि में लिपटे नजर आए। रविवार को शनिवार की अपेक्षाकृत तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन में ठंडक का अहसास भी कुछ कम रहा पर शाम होते-होते एक बार फिर शीतलहर चलने से लोग घरों में जल्दी दुबक गए। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था तो वहीं रविवार को यह बढ़कर 20 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया। आने वाले दिनों में धूप निकल सकती है, जिससे तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, करीब एक सप्ताह ऐसे ही ठंड पड़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। यदि तापमान में बढ़ोतरी होगी तो भी वह मामूली होगी। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव के आसार बन रहे हैं।