फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The station became Kcla Will benefit area

कछला में थाना बनने से होगा इलाके का फायदा

Sun, 15 Mar 2015 07:27 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 15 Mar 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन

शासन स्तर पर करीब पांच साल से लंबित कछला पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिलाए जाने के प्रस्ताव के बीच एक बार फिर थाना बनाने की आवाज उठने लगी है। इसके लिए प्रदेश के गृह सचिव और डीजीपी को ज्ञापन भेजा गया है। लोगों का मानना है कि थाना बनने से कटरी में जहां अपराध पर अंकुश लगेगा, वहीं इलाके के लोगों को फायदा भी मिलेगा।

विज्ञापन

कछला निवासी सेवानिवृत्त अभियोजक सुरेंद्र पाल सिंह ने डीजपी और गृह को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कछला कस्बा कासगंज के बार्डर पर है। बरेली-मथुरा हाईवे से इलाका सटा होने की वजह से आवागमन अधिक रहता है। ज्यादातर गांव कटरी से जुड़े हैं। खासकर आपराधिक लिहाज से कटरी में पुलिस बल की कमी की वजह से लोगों में असुरक्षा की भावना भी पैदा होती है। कछला से सटे कई बड़े गांव पुलिस चौकी के अधीन है लेकिन वहां के लोगों को घटना के बाद तत्काल पुलिस का सहयोग नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कछला में थाना बनाए जाने के लिए पुलिस विभाग को जमीन की दिक्कत भी नहीं होगी। दहेमू के पास सैकड़ों बीघा जमीन उपलब्ध है। बता दें कि कछला पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिलाने के लिए करीब पांच साल पहले तत्कालीन एसएसपी ने प्रस्ताव भी भेजा था। प्रस्ताव अभी तक शासन स्तर पर लंबित है। इससे पहले कछला के वाशिंदे सामूहिक रूप से आवाज बुलंद कर पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला में यह है खास-खास
अटूट आस्था का प्रतीक जीवनदायनी का तट
नगर पंचायत कार्यालय, आबादी करीब 25 हजार
जीबी पंत डिग्री कॉलेज, राधेलाल इंटर कॉलेज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कांवेंट स्कूल
गंगाघाट पर 50 से अधिक धर्मशालाएं
उप डाकघर कार्यालय, तीन बैंक की शाखाएं
पुलिस चौकी से जुड़े हैं करीब 35 गांव और मजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed