फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The smugglers caught from the fair of Kasimpur came out of Bareilly

कासिमपुर के मेले से दबोचे बरेली के निकले तस्कर

Sat, 02 Apr 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The smugglers caught from the fair of Kasimpur came out of Bareilly
कुंवरगांव (बदायूं)। आंवला-बदायूं रोड पर कासिमपुुर के मेले से पकड़े गए दोनों तस्कर बरेली के रहने वाले निकले। उनके पास से 700 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वह बरेली से स्मैक सप्लाई करने जा रहे थे कि इसी दौरान कासिमपुर के मेले से पकड़े गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसओजी टीम ने आंवला-बदायूं रोड पर कासिमपुर के मेले से दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर कार से आंवला से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान वह कासिमपुर मेले में कुछ खाने पीने के लिए रुके थे। तभी एसओजी टीम ने घेराबंदी दोनों को पकड़ लिया और उन्हें बिनावर थाने ले जाया गया। देर शाम तक उनसे पूछताछ चलती रही। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम जाकिर निवासी अंसारी कस्बा थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली और सुबोध निवासी गांव रामपुर कांकर थाना भमोरा बरेली बताया। उनके पास सात सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों जेल भेज दिए गए। इधर, उसावां पुलिस ने रिठिया गांव निवासी शकील को एक किलो 600 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। उसे भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने पर बाइक छोड़ भागे संदिग्ध
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना पुलिस ने बुधवार रात एक संदिग्ध बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस उनका पीछा करती रही। आखिर में वह बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed