{"_id":"575c21db4f1c1b3b0c9c5edb","slug":"the-pond-is-being-filled-by-the-head-of-the-nexus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो प्रधान की साठगांठ से पाटा जा रहा है तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो प्रधान की साठगांठ से पाटा जा रहा है तालाब
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार घटते जलस्तर को देखते हुऐ तालाबों को सुरक्षित करने को भले ही सरकार सख्ती कर रही हो, लेकिन दबंग अब भी तालाबों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में तालाबों को पाटकर पक्का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि ग्राम ढोरनपुर में तो प्रधान की मिलीभगत से तालाब पाटा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट या शासन के आदेश दबंगों के लिए कोई आदेश मायने नहीं रखते। नेताओं के संरक्षण में क्षेत्र के गांव सहावर निजामुद्दीनपुर शाह ढोरनपुर नवाबपुरा लक्ष्मीपुर आदि दर्जनों गांवों के तालाब दबंगों के कब्जे में हैं और इन दबंगों ने कई जगह तो पक्का निर्माण भी करा दिया है। मनमानी की हद तो ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में देखने को मिलती है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत व आर्थिक साठगांठ से गांव के ही एक दबंग द्वारा तालाब पाटा जा रहा है। ढोरनपुर निवासी राकेश ने बीडीओ से शिकायत कर इस अवैध पटान को रोकने की मांग की है। राकेश का आरोप है कि अफसर अली नाम का व्यक्ति इस तालाब का काफी हिस्सा पाटकर निर्माण करा चुका है। उसके द्वारा तालाब का पटान जारी है। ग्राम प्रधान से की गई शिकायत इसलिए बेकार गई कि ग्राम प्रधान की उससे मिलीभगत है। कार्रवाई न होने से यहां के ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा है।
000000000000
शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में अवैध कब्जे का मामला पकड़ा जाता है तो दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-ऋषिकांत शर्मा, एडीओ पंचायत