फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police's third eye is not safe, 150 cameras installed at key locations are out of order.

Budaun News: पुलिस की तीसरी आंख ही सुरक्षित नहीं, मुख्य स्थानों पर लगे 150 कैमरे खराब

Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The police's third eye is not safe, 150 cameras installed at key locations are out of order.
अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद
बदायूं। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में अहम कड़ी माने जाने वाले सीसी कैमरे तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में पुलिस की यह तीसरी आंख खराब होती जा रही हैै। हाल यह है कि शहर में ही मुख्य स्थानों पर तीसरी आंख से निगरानी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले भर में करीब दस हजार सीसी कैमरे लगे हैं। पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि इनमें से करीब एक हजार कैमरे खराब हैं। इसके साथ ही शहर में करीब सात सौ कैमरे लगे हैं, इनमें 150 से अधिक खराब हैं। खास बात यह है कि जो कैमरे खराब हैं वह प्रमुख सार्वजनिक स्थान हैं।बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छह सड़का, हलवाई चौक, अजंता होटल समेत कई जगह हर समय लोगों की भीड़ रहती है। इससे इसे सुरक्षा में लापरवाही भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


-----शहर में इन जगहों पर खराब पड़े हैं सीसी कैमरे----

रोडवेज बस स्टेशन पर लगे तीनों कैमरे खराब
शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर तीन सीसी कैमरे लगे हैं। यह तीनों कैमरे इस समय काम नहीं कर रहे, जबकि बस स्टेशन पर हर समय सैकड़ों यात्रियों का आवागमन रहता है। बावजूद इसके यहां पर कैमरों को सही नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हलवाई चौक पर छह सीसी कैमरे खराब
हलवाई चौक शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है। यह सराफा बाजार को जोड़ता है। यहां छह सीसी कैमरे लगे हैं, लेकिन सभी खराब हैं, जबकि सराफा बाजार होने के चलते यहां पर हर दिन लाखों रुपये का कारोबार होता है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का भी यहां से निकलना होता है, लेकिन तीसरी आंख से इनकी निगरानी नहीं हो पा रही है, जबकि सुरक्षा के लिहाज से यह जगह बहुत संवेदनशील क्षेत्र है।

अजंता होटल पर लगे दोनों सीसी कैमरे खराब

रोडवेज बस स्टेशन के पास अजंता होटल है। बस स्टैंड होने के चलते यहां कई जिलों व प्रदेश के लोगों का आवागमन भी होता है, लेकिन यहां लगे दो सीसी कैमरे खराब पड़े हैं। इससे यहां पर भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


छह सड़का पर रहे पांच कैमरे खराब
छह सड़का शहर का मुख्य इलाका है। यहां से छह सड़कें निकली हैं। इस तरफ से मुख्य बाजार की तरफ रास्ता जाता है। दिन भर तमाम लोगों का आवागमन भी होता रहता है। यहां पर पांच कैमरे लगे है, लेकिन इस समय एक भी कैमरा काम नहीं कर हा है। इससे इस इलाके की सुरक्षा भी खतरे में है।

व्यापारियों ने की सीसी कैमरे सही करवाने की मांग



उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बताया कि शहर में खराब पड़े सीसी कैमरे सही करवाने के लिए संगठन की तरफ से मौखिक व लिखित रूप से डीएम व एसएसपी से शिकायत गई है। उन्होंने कहा, शहर में लगे कैमरे सुरक्षा-व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाते हैं, ऐसे में कैमरे सही होना बहुत जरूरी है। बताया कि व्यापारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में भी खराब कैमरों का मुद्दा उठाया गया है।


रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे
- शहर के मुख्य बाजार में सक्रिय दिखी पुलिस
बदायूं। दिल्ली में आतंकी हमले के बाद देश व प्रदेश में हाईअलर्ट चल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। जिले में भी शहर से लेकर गांव तक पुलिस चेकिंग कर रही है। सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में सुरक्षा-व्यवस्था की पड़ताल की तो मुख्य बाजार व बड़ा बाजार, घंटाघर, छह सड़का समेत विभिन्न जगहों पर पुलिस चेकिंग करती दिखी। यहां बड़ी संख्या में पुलिस वाले संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस सामान आदि की चेकिंग कर रहे थे। होटल, ढाबा, लॉज व रेस्टोरेंट भी पुलिस खंगाल रही है।
सबसे ज्यादा व्यस्त इलाके रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास एक बार फिर सुरक्षा के प्रति लापरवाही देखी गई। यहां पर कोई भी पुलिस कर्मी किसी भी व्यक्ति की चेकिंग करते नहीं दिखा। इसके साथ ही यहां पर पुलिस की तैनाती भी नजर नहीं आई, जबकि इन जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक, चौबंद रखने की जरूरत है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस द्वारा लगातार वाहनों से लेकर अन्य सभी प्रमुख स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


शहर में लगे सीसी कैमरे ज्यादातर सही हैं। यदि कहीं कोई कैमरा खराब है तो उसे जल्द ही सही करवा दिया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। सभी सार्वजनिक स्थान, मुख्य बाजारों के आसपास पुलिस की चेकिंग जारी है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

अजंता होटल पर लगे कैमरे खराब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed