{"_id":"57489d354f1c1b4407691724","slug":"the-police-report-filed-after-the-intervention-of-the-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने मारुति वैन सवार दुल्हन समेत सात महिलाओं से लूटपाट की। बदमाश करीब 15 तोला सोने के जेवर और हजारों रुपये की नगदी लूट ले गए। वारदात अरिल नदी के पुल के पास हुई। एसएसपी सुनील सक्सेना के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बरेली के थाना सिरौली के गांव शहवाजपुर निवासी अहमद खां की बेटी नूर कमर की शादी 25 मई को बिसौली कोतवाली के गांव संग्रामपुर निवासी खलील के बेटे तौकीर के साथ की थी। गुरुवार को मायके वाले नूर कमर को विदा करा कर ले जा रहे थे। एक मारुति वैन में घर की महिलाएं और दूसरी जायलो कार में पुरुष थे। पुरुषों की कार आगे निकल गई। रास्ते में अरिल नदी के पुल के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने महिलाओं से भरी वैन ओवरटेक करके रोक ली।
तमंचों के बल पर बदमाशों ने नूर कमर, उसकी भाभी शमीम बानो, दीना, आशाबी, शहनाज, हुमेरा और नूरकमर की बहन रजीदन से जेवर लूट लिए। लूटे गए जेवर करीब 15 तोला सोने के थे। लूटपाट के दौरान हुमेरा घायल भी हो गई। वरदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। लूट का शिकार सभी लोग बिसौली कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को एसएसपी के आदेश के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
रोड गश्त ठप, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लूट की लगातार घटनाएं हो रही हैं। इसकी एक वजह रोड गश्त का ठप होना भी है। गुरुवार रात अगर इलाके में पुलिस गश्त पर होती तो लूट की यह वारदात नहीं होती। इतना ही नहीं लूटपाट के शिकार लोगों ने मौके से ही कोतवाली बिसौली पुलिस को फोन भी किया। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
वारदात में कुछ ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनको पता था कि मारुति वैन में सिर्फ महिलाएं हैं। यह इन लूट का शिकार लोगों के करीबी भी हो सकते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी