फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of storks is continuously decreasing

Budaun News: लगातार कम हो रही सारस की संख्या

Tue, 27 Jun 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The number of storks is continuously decreasing
कादरचौक क्षेत्र में मौजूद सारस। संवाद
वन विभाग की गणना में मिले मात्र तीन जोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। वन, नदी, झील के खत्म होने से सारस विलुप्त होते जा रहे हैं। कादरचौक क्षेत्र में एक दशक पूर्व तक लगभग 50 जोड़ों के आसपास सारस थे। जो धीरे-धीरे घटते चले गए, हालात यह हैं कि अब मात्र तीन जोड़े इस क्षेत्र में रह गए हैं।
कादरचौक क्षेत्र की वन भूमि, वेटलैंड की अधिकता के कारण सारस पक्षियों के लिए बहुत ही उपयोगी थी, लेकिन नाहरगोर और नूरपुर की झील, गंगा की सहायक सोत नदी, भैंसोर नदी के सूख जाने के कारण यह क्षेत्र सारस के निवास के लिए उपयुक्त नहीं बचा तो कुछ घुमंतू प्रजाति के लोगों ने सारस का शिकार करना भी शुरू कर दिया। ऐसे में सारस की संख्या भी कम होने लगी।
विज्ञापन

अब हालात यह हो गए हैं कि वन विभाग को खोज में अब तक मात्र तीन जोड़ी सारस मिले हैं। जिनमें एक जोड़ा नूरपुर, एक ककोड़ा और एक भदरौल इलाके में मिला है। इस संबंध में वानिकी अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गणना की जा रही है, गणना पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed