Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The number of cataract patients is increasing, and surgeries are being performed.

Budaun News: मोतियाबिंद के बढ़ने लगे मरीज, हो रहे ऑपरेशन

Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The number of cataract patients is increasing, and surgeries are being performed.
जिला अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन करते डॉक्टर। संवाद
बदायूं। जिले में मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब आंखों से जुड़ी बीमारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ठंड के मौसम में जहां प्रतिदिन 10 से 12 मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो रहे थे। वहीं अब मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन 25 से 30 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुजुर्ग वर्ग के हैं। जिन्हें धुंधला दिखाई देना, आंखों में जलन, दर्द और रोशनी कम दिखने जैसी शिकायतें हैं। डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने से आंखों की एलर्जी, संक्रमण और पहले से मौजूद मोतियाबिंद की समस्या तेजी से बढ़ जाती है, जिससे ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और ऑपरेशन न कराने पर मरीजों की आंखों की रोशनी पूरी तरह जा सकती है। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के बाद जरूरी दवाइयां और परामर्श भी दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बढ़ते मरीजों को देखते हुए ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि किसी को लंबा इंतजार न करना पड़े। साथ ही मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, धूल-धुएं से बचने और धूप में निकलते समय चश्मा लगाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बेहद कम हो जाती है। हालांकि 15-20 जनवरी के बाद में मौसम में ज्यादा ठंडक नहीं होती है। साथ ही मौसम भी साफ होना शुरू हो जाता है। ऐसे में इस समय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। - डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed