फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The new season will start in the two Government Degree College

तो नये सत्र में शुरू हो जाएंगे दो राजकीय डिग्री कॉलेज

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल के लिए मशक्कत शुरू 
 डीएम सीपी त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की नई घोषणाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही नाधा व स्थानीय कोतवाली के निकट बनाए गए राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में जुलाई से कक्षाएं शुरू कराने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
डीएम ने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं में होने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि नाधा व स्थानीय कोतवाली के निकट बनाए गए राजकीय डिग्री कॉलेज मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं के तहत ही बनाए गए हैं। दोनों कॉलेजों में जुलाई से कक्षाएं शुरू कराने को उनकेे द्वारा उच्च शिक्षा के विशेष सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर बजट उपलब्ध कराने को कहा गया है। कोतवाली के निकट कार्यदायी संस्था निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे भवन के लिए दो करोड़ रुपये की राशि और प्राप्त हो गई है। जुलाई से कक्षाएं शुरू कराने को प्राचार्य की तैनाती के लिए भी स्वीकृति मिल गई है। इस अवसर पर डीडीओ संतोष कुमार सिंह, राजकीय मेडीकल कॉलेज के आर्थो सर्जन डॉ. रितुज अग्रवाल, कारागार अधीक्षक केपी त्रिपाठी, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह, विद्युत, लोक निर्माण विभाग के अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैरा मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव बनाने के निर्देश
बदायूं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां मेडिकल कॉलेज परिसर में ही पैरामेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा के संबंध में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि साठ एकड़ भूमि में राजकीय मेडीकल कॉलेज और चालीस एकड़ भूमि में पैरा मेडिकल कालेज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल भवन समेत कई कॉलेज और विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे 
बदायूं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के आधार पर जिला कारागार के भवन का निर्माण, सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल का सुंदरीकरण, बुर्रा अहिरवारा में राजकीय इंटर कॉलेज, ग्राम डहरपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के अतिरिक्त एक राजकीय डिग्री कॉलेज और एक राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। ग्राम बुर्रा अहिरवारा तथा भूड़ा भदरौल में 33 केवीए का विद्युत उपकेंद्र एवं ग्राम उघैती के पास सोत नदी पर रपटा पुल का निर्माण कराने को जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। 

बदायूं-गुन्नौर फोरलेन के लिए प्रयास तेज 
बदायूं। बदायूं से गुन्नौर तक फोरलेन और सुंदरीकरण, रामगंगा नदी पर मूढ़ा फरीदपुर के मध्य पुल, बरेली फोर लेन के दोनों तरफ स्थित ग्राम आरिफपुर नवादा और खेड़ा बुजुर्ग की भूमि पर वृक्षारोपण कराने को प्रस्ताव तैयार के भी डीएम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed