फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mother of the pregnant teenager's lover had delivered the mobile

गर्भवती किशोरी के प्रेमी की मां ने वन स्टॉप सेंटर में पहुंचाया था मोबाइल

Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The mother of the pregnant teenager's lover had delivered the mobile
वन स्टॉप सेंटर में तैनात पुलिस कर्मचारी और चैनल ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर से तीनों लड़कियां ऐसे ही नहीं निकलीं थीं। उन्होंने दोपहर में ही पूरी योजना बना ली थी। दोपहर को गर्भवती किशोरी के प्रेमी की मां खाना लेकर वन स्टॉप सेंटर आई थी। तभी वह एक मोबाइल उसे दे गई थी। उसी के जरिये तीनों लड़कियों ने बात की और महिला कांस्टेबलों के सोते ही निकल गईं।
विज्ञापन

गर्भवती किशोरी एक अक्तूबर को वन स्टॉप सेंटर लाई गई थी। उसकी उम्र 17 साल है। उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी चल रही थी। किशोरी जिस लड़के के साथ गई थी, उसके परिवार वाले कई बार वन स्टॉप सेंटर आए। इस दौरान किशोरी ने उन्हें पूरी कहानी बताई। इसके बाद किशोरी ने सेंटर से निकलने की योजना बनाना शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर प्रेमी की मां खाना देने के बहाने उसे एक मोबाइल भी दे गई।
विज्ञापन

जब उसने अपने प्रेमी से बात की तो दातागंज और वजीरगंज से लाई गईं लड़कियों ने भी उसी मोबाइल से बात की। हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ चलता रहा और महिला सिपाहियों को भनक तक नहीं लगी। रात में ही तीनों लड़कियों ने लड़कों को बुला लिया और मौका पाकर निकल गईं। वह सीधे कासगंज पहुंचीं और वहां से मथुरा चली गईं। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें खोज निकाला और दोबारा यहां ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में बाइक सवार युवक भी आए थे
वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर दो लड़के सेंटर के सामने खड़े थे। उन्हें टोका तो उन्होंने बताया कि वह एक लड़की से मिलने आए हैं। कर्मचारियों ने उनकी वीडियो बनाना चाही, तो वे निकल गए।

प्राथमिक जांच में महिला कांस्टेबल दोषी
मामले की जांच सीओ उझानी शक्ति सिंह को सौंपी गई थी। शाम को उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। उनकी जांच में रात में रुकी तीनों महिला कांस्टेबल दोषी पाई गईं। सीओ ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट दे दी है। अब जो भी कार्रवाई होगी उच्चाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed