{"_id":"66ef39ecaac762b7240db7d4","slug":"the-matter-is-of-love-affair-a-story-of-robbery-was-made-report-was-filed-against-six-people-including-the-shopkeeper-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126268-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मामला प्रेम प्रसंग का, रची लूट की कहानी, दुकानदार समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मामला प्रेम प्रसंग का, रची लूट की कहानी, दुकानदार समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिसौली में दुकान पर जांच करते एसएसपी। स्रोत-पुलिस
बिसौली। कस्बे के राम निवास इंटर काॅलेज रोड पर चार लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला है। मामला आपसी विवाद का सामने आया है। रिश्तेदारी में युवती से फोन पर बात करने को लेकर कार सवार लोगों ने दुकानदार विपिन के साथ मारपीट की थी। अगर आसपास के दुकानदार नहीं आ जाते तो उसे जान से भी मार सकते थे। पुलिस ने दुकानदार और बोलेरो सवार पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बुध बाजार में साहनपुर निवासी विपिन यादव की खाद बीज की दुकान है। शनिवार सुबह 10 बजे विपिन दुकान खोलकर पूजा कर रहे थे। तभी बोलेरो कार में सवार पांच लोग आए और मारपीट करने लगे। हाथों में हथियार होने की वजह से लोगों ने उन्हें बदमाश समझा। उधर, विपिन ने भी बोलेरो सवार बदमाशों पर चार लाख रुपये लूटकर ले जाने का शोर मचा दिया।
सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस समेत एसओजी को लगा दिया। सभी थानों पर सूचना करा दी गई। गाड़ी संख्या बताते हुए जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इधर, एसएसपी ने दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि तीन बदमाश हाथों में तमंचा लेकर दुकान पर आए और दो सड़क पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विपिन ने बताया कि पहले उन्होंने खाद का भाव पूछा। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर हथियारों के दम पर गल्ले में रखे चार लाख रुपये लूट लिए और हथियार लहराते हुए भाग गए। एसएसपी ने घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान ही मामले में लूट होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दुकानदार विपिन को थाने ले जाया गया। उधर, पुलिस ने बोलेरो कार समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लाेगों से हुई पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुकानदार विपिन और हमलावर सगे रिश्तेदार हैं। लूट की घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि दुकानदार विपिन का अपनी ही एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवती से फोन पर बात करता है। इस बात को लेकर पहले भी कई बार मारपीट होना सामने आया है।
उन्होंने बताया कि रिश्तेदार गुन्नौर क्षेत्र के हैं। फोन पर बात बंद न करने से गुस्साए रिश्तेदार दुकानदार विपिन को मारने की नीयत से दुकान पर तमंचे आदि लेकर पहुंच गए थे। आसपास के दुकानदारों के आ जाने से उसकी जान बच गई। मामला न खुले इसके लिए दुकानदार विपिन ने लूट की कहानी बनाई थी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांचों हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस रविवार को आरोपियों को जेल भेजेगी। उधर, दुकानदार विपिन पर भी पुलिस को गुमराह करने व युवती से फोन पर बात कर परेशान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों के साथ ही दुकानदार को भी जेल भेजा जाएगा।