फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The house was mortgaged by giving false promise of loan, report filed against four

Budaun News: लोन का झांसा देकर घर का बैनामा कराया, चार पर रिपोर्ट

Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The house was mortgaged by giving false promise of loan, report filed against four
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में दंपति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मकान का धोखाधड़ी से बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उझानी कस्बा के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अनिल कुमार सक्सेना ने कोर्ट में दायर की याचिका में कहा कि उनकी मां सरोज देवी सक्सेना के नाम पर उनके पिता राजकुमार सक्सेना ने सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में एक प्लॉट खरीदा था। 28 सितंबर 2018 को उनके पिता का निधन हो गया।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में मां को टाइफाइड हो गया। हालत गंभीर ही जानकारी पर उनके बहन बहनोई अंजलि सक्सेना और पंकज कुमार सक्सेना निवासी सहन थाना पटियाली जिला कासगंज घर आए। उन्होंने मां के इलाज के वास्ते लोन का झांसा देकर मकान का बैनामा बहन अंजलि सक्सेना के नाम साजिश के तहत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने धोखाधड़ी से बैनाम की बात पता चली। तब उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में एक वाद दायर कर दिया। जिसकी जानकारी अंजलि सक्सेना व पंकज कुमार सक्सेना को हो गई। बैनामा की साजिश में वीना मिश्रा निवासी भाऊ नगला थाना हजरतपुर और ओम प्रकाश मिश्रा निवासी बाबा कॉलोनी सिविल लाइंस भी शामिल है।
कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


मकान का बैनामा कराकर हड़पे 2.50 लाख रुपये

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आंवला रोड पर एक 100 गज का मकान है। उन्होंने मकान को साल 2020 में 17 लाख रुपये में एक व्यक्ति को बेचा था। उन्हें उस व्यक्ति ने कई किश्तों में 14.50 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान उन्होंने मकान का बैनामा कर दिया, लेकिन शेष ढाई लाख रुपये नहीं मिले। वह कई बार मकान खरीदने वाले लोगों से रुपयों को तकादा कर चुके है। लेकिन वे लोग रुपये नहीं दे रहे है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों से रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed