फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The foundation of an election victory is not grand stages, but strong booths.

Budaun News: चुनावी जीत का आधार बड़े मंच नहीं, बल्कि मजबूत बूथ

Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The foundation of an election victory is not grand stages, but strong booths.
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबो​धित करते विधायक राजीव कुमार सिंह
बदायूं। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का बूथ सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। कहा कि चुनावी जीत का आधार बड़े मंच नहीं, बल्कि मजबूत बूथ होते हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को राष्ट्र सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि आप सब बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार से भाजपा की सरकार चल रही है। केंद्र में तीसरी बार सरकार चल रही है। यह सब यहां बैठे बूथ अध्यक्षों के कारण हो रहा है। आगामी 2027 में भी तीसरी बार आप सभी के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इससे यह तय है कि आप सभी मेहनती, तपस्वी कार्यकर्ता है। आप सबको अपने-अपने बूथ को मजबूत करना है।
विज्ञापन

सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष तपस्वी, मेहनती, जुझारू, बूथ अध्यक्ष है। वहीं, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा आगामी समय भाजपा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



हर बूथ पर विजय का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जुटें : राजीव
दातागंज। मुख्य अतिथि बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हर बूथ पर विजय का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जुटें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र आरएस पाल, ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, जोगेन्द्र सिंह पटेल, राजवती वर्मा, सहदेव सागर, धीरज सक्सेना, दिनेश सिंह, केसी शाक्य, अनूप गुप्ता, वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राहुल कुमार लोधी आदि उपस्थित रहे। संचालन तेजपाल सागर ने किया। संवाद

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते विधायक राजीव कुमार सिंह

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते विधायक राजीव कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed