{"_id":"71ffff4c14963b2f57a50d89eda34b7d","slug":"the-former-president-has-children-raised-morale-jimpa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिंप अध्यक्ष ने बच्चों का बढ़ाया मनोवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिंप अध्यक्ष ने बच्चों का बढ़ाया मनोवल
बिसौली।
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी में रचनात्मक कार्यों पर आधारित प्रतियोगिता पखवाड़े का समापन हो गया। इसके अंतर्गत विद्यालय के बच्चों की अंग्रेजी सुलेख, हिंदी सुलेख, मेहंदी, चित्रकला, वेेषभूषा, सामान्य ज्ञान एवं बागवानी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया किया गया। इससे पहले विद्यालय में हवन और कन्या भोज कराया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि मां सरस्वती की जिस व्यक्ति पर कृपा होती है, वह सर्वगुण संपन्न हो जाता है। उन्होंने विद्यालय के सभी 140 बच्चों को अपनी ओर से ड्रेस के जूते भी बांटे। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि बिसौली की सीमा में आने वाली सड़क को शीघ्र बनवाकर मदनजुड़ी से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व एमएलसी भारत सिंह, एसओ कश्मीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा, दीपक रस्तोगी साहू सावेंद्र, अनुपम गुप्ता, शिवशंकर ,रामप्रकाश, रामजी, लव, रितु, प्रतिभा, नीलम, शोभा रानी, वीरंन्द्र , नरेश पाल, अमित, सुनीता, दयानंद, युवराज, प्रवीन, बाबू कथूरिया आदि मौजूद रहे
विज्ञापन