फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The five health centers Urban PHC

पांच हेल्थ सेंटर बनाए गए अर्बन पीएचसी

Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर में तीन, उझानी और सहसवान में एक-एक पीएचसी
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी के रूप में तीन सेंटर हुए क्रियाशील

 मलिन बस्तियों में स्थित जिले के पांच अर्बन हेल्थ सेंटर को अर्बन पीएचसी का दर्जा मिल गया है। इनमें शहर में स्थित तीन सेंटर को स्टाफ की तैनाती कर अर्बन पीएचसी में क्रियाशील कर दिया गया है। उझानी और सहसवान स्थित एक-एक अर्बन हेल्थ सेंटर को जल्द अर्बन पीएचसी के रूप में क्रियाशील करने की प्रक्रिया जारी है। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले की मलिन बस्तियों में पांच अर्बन हेल्थ सेंटर खोले गए थे। शहर की मलिन बस्तियों कबूलपुरा, नेकपुर और ऊपरपारा में एक-एक अर्बन हेल्थ सेंटर खोला गया था। सहसवान और उझानी की मलिन बस्तियों में भी दो हेल्थ सेंटर बनाए गए थे। 50 हजार से अधिक आबादी वाली मलिन बस्तियों में बनाए गए अर्बन हेल्थ सेंटर को अब अर्बन पीएचसी का दर्जा दे दिया गया है। शहर के तीनों सेंटर अर्बन पीएचसी के रूप में क्रियाशील हो गए हैं। अब यहां पीएचसी स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

-----
नहीं लगानी होगी अस्पताल की दौड़
बदायूं। नगरीय इलाकों की मलिन बस्तियों में खोले गए अर्बन हेल्थ सेंटर को अर्बन पीएचसी का दर्जा मिलने के बाद यहां के लोगों को अब जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। पीएचसी पर प्रसव की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अर्बन पीएचसी की ओपीडी सुबह आठ से शाम चार बजे तक खुलेगी। यहां एक फुल टाइम और एक पार्ट टाइम डॉक्टर की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में पांच में से तीन अर्बन पीएचसी क्रियाशील हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। बाकी दो अर्बन हेल्थ सेंटर को भी जल्द अर्बन पीएचसी के रूप में क्रियाशील कर दिया जाएगा।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed