फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The face of the city got discolored from the first rain

Budaun News: पहली बारिश से ही बदरंग हुई शहर की सूरत

Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The face of the city got discolored from the first rain
सुपर मार्केट के पास सड़क पर फैली गंदगी से बचकर निकलते लोग। संवाद
शहर के नालों से उफनकर सड़क पर आई गंदगी, जगह-जगह लगे ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पहली बारिश ने ही शहर की सूरत बदरंग कर दी है। नाले चोक होने के कारण बाहर आई गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए हैं। ऐसे में सोमवार को लोगों को काफी दिक्कत आई।
शहर में लंबे समय से नालों से अतिक्रमण न हटाने के साथ ही तलीझाड़ सफाई न होने से बरसात में जलभराव की समस्या से शहरवासी जूझते हैं। इस बार भी मानसून आने से पहले नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं हुई, जिस वजह से रविवार को हुई मानसून की पहली बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कत आई। ऐसे में कई इलाकों में नालों में जमा कीचड़ सड़कों पर आ गई। इस कारण कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लग जाने के कारण लोग नाक पर रुमाल रखकर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

-
नालों पर बने मकान और दुकानें बन नालों की सफाई में बाधक
शहर के तमाम बड़े नाले ऐसे हैं जिनके ऊपर मकान और दुकानें बन गई हैं। शहर के छह सड़का से गांधी ग्राउंड जाने वाले रोड पर दुकानदारों ने नाले की सफाई के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है तो लावेला चौक से जोगीपुरा वाले मार्ग पर भी यही स्थिति है। नालों पर मौजूद अतिक्रमण की वजह से उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इस वजह से बड़े नाले चोक हैं और बरसात में यहां के लोग जलभराव की समस्या से जूझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गैस की पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे भी बन रहे मुसीबत
शहर में अंडरग्राउंड घरेलू गैस के लिए खोदे गए गड्ढे भी बरसात में मुसीबत बन रहे हैं। सड़कों की खोदाई कर डाली गई और पाइप लाइन को वैसे ही छोड़ दिया गया है। इनका भराव नहीं किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने पीएनजी की लाइन डालने वाली संस्था को नोटिस भी जारी किया, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। अब बरसात में उन गड्ढों से हादसों का भय बना हुआ है।

-
नालों की सफाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेयरमैन ने भी सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों से निकलने वाली गंदगी को तुरंत उठाया जाए। ऐसे में किसी स्थान पर अगर कोई समस्या आई है तो संबंधित कर्मचारी का जवाब-तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद

सुपर मार्केट के पास सड़क पर फैली गंदगी से बचकर निकलते लोग। संवाद

सुपर मार्केट के पास सड़क पर फैली गंदगी से बचकर निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed