फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The driver was drunk and was driving the tractor at a speed of 40 km/h.

Budaun News: नशे में धुत था चालक, 40 किमी की रफ्तार से दौड़ा रहा था ट्रैक्टर

Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The driver was drunk and was driving the tractor at a speed of 40 km/h.
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया के पास बृहस्पतिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 21 लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार काे एआरटीओ हरिओम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पता चला है कि टक्कर मारने वाला ट्रॉला अवैध था। उसका चालक 40 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार में ट्रॉला दौड़ा रहा था। उसके नशे में होने की बात सामने आ रही है। वहीं घायलों का इलाज जारी है, दस लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



नियम के अनुसार, ट्रॉली या ट्रॉला की बॉडी पहियों से बाहर नहीं होनी चाहिए, लेकिन आरोपी चालक की ट्रॉला की बॉडी करीब आधा फुट से ज्यादा बाहर निकली हुई थी। जैसे ही यह टकराया, ट्रॉली के परखच्चे उड़ते चले गए और बड़ा हादसा हो गया। एआरटीओ ने पूरे हादसे की जांचकर रिपोर्ट सौंपी है। इस हादसे में एक 10 साल के बालक समेत दो किशोरियों की मौत हो गई। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 10 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को एआरटीओ हरिओम गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूरे हादसे की जांच की। तीनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए गए हैं। परिजन उन्हें अपने गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीदास ने कहा- सामने वाले ट्रॉला ने मारी थी टक्कर
इस हादसे में घायल देवीदास ने बताया कि वह हादसे के दौरान ट्रैक्टर की सीट पर बैठे थे। बाकी लोग अंदर ट्रॉली में थे। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जो सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉला आ रहा था उसकी रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में देवीदास के बच्चों और पत्नी को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी पत्नी अनीता गंभीर घायल हैं। उसे शुक्रवार दोपहर बाद तक होश नहीं आया है, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। वह उन्हें हायर सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।


गमगीन माहौल में हुई भांजी की विदाई
देवीदास की भांजी पिंकी की शादी थी। सभी लोग उसी का भात लेकर जा रहे थे। जब लोगों को हादसे के बारे में पता चला तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। उसके बाद बरात भी नहीं चढ़ाई गई। सुबह को गमगीन माहौल में उसकी विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed