फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district remained wrapped in a blanket of fog till afternoon

Budaun News: दोपहर तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिला

Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The district remained wrapped in a blanket of fog till afternoon
नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद
बदायूं। पछुआ हवा के कारण साल के पहले दिन से ही जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शनिवार दोपहर तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृष्यता भी काफी कम रही। अपराह्न करीब दो बजे हल्की धूप निकली, जो आधे घंटे तक रही। इसके बाद एक बार फिर शीतलहर ने जिले को अपनी चपेट में ले लिया। बीते दो दिन के मुकाबले तापमान बढ़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 रहा, जबकि न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच दिन से चल रही सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है, जिससे हर कोई परेशान है। शुक्रवार की रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जो शनिवार दोपहर तक छाया रहा। सुबह करीब सात-आठ बजे तो घने कोहरे के कारण लोग आपने वाहनों की लाइटें जलाकर चले। हाईवे पर दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। दृष्यता कम होने से वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके।
विज्ञापन

अपराह्न करीब दो बजे आधे घंटे के लिए हल्की धूप निकली, जिसने मामूली राहत दी। शाम करीब तीन बजे तक हालात पहले जैसे हो गए। गलन व शीतलहर के चलते से लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर भी शाम को ज्यादा चहलपहल नहीं दिखी। यहां बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को एक डिग्री पारा बढ़ गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम को बाजार में सन्नाटा, जल्दी बंद हो जा रहीं दुकानें
ठंड का प्रभाव सीधे तौर पर बाजार में देखने को मिला। दिन में बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया। दुकानदारों के अलावा जरूरतमंद लोग ही बाजारों में नजर आ रहे थे। शनिवार शाम छह-सात बजे के बाद ही बाजार में दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं। आमदिनों में बाजार रात आठ-नौ बजे तक खुला रहता है।
रेडिमेड गारमेंट्स के व्यापारी अमित अरोरा ने बताया कि अब शाम छह बजे के बाद ग्राहक कम ही निकल रहे हैं। बाजार में सन्नाटा पड़ा रहता है, जिन्हें कपड़े आदि सामान खरीदना होता है वह दिन में चार-पांच बजे तक अपनी खरीदारी पूरी कर घर लौट जाते हैं।


रूम हीटर और गीजर की बढ़ी मांग
ठंड का सितम जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही शहर में इलेक्ट्रिक की दुकानों पर रूम हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि की बिक्री बढ़ गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव के तामझाम की बजाए रूम हीटर और ब्लोअर खरीद रहे हैं। व्यापारी रोंपी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से हीटर, ब्लोअर, हैलोजन हीटर आदि की खरीदारी बढ़ी है। बाजार में 1200 से लेकर पांच-छह हजार रुपये तक के इलेक्ट्रिक हीटर और ब्लोअर मौजूद हैं।



गेहूं के लिए फायदेमंद व आलू के लिए नुकसानदायक है पाला
शुक्रवार से पाले ने भी दस्तक दे दी है। पाला गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद है। आमगांव के किसान सोहनलाल ने बताया कि इस समय जितना ज्यादा कोहरा (पाला) पड़ेगा गेहूं की पैदावार उतनी अच्छी होगी। दूसरी ओर जिन किसानों ने आलू की फसल की है वह पहले से ही झुलसा रोग से परेशान हैं। मझिया गांव के प्यारे लाल का कहना है कि कोहरा पड़ने से आलू पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झुलसा रोग लग रहा है। इससे फसल पर असर पड़ रहा है।

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

नवादा क्षेत्र में आलू की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed