{"_id":"58c1a43e4f1c1b8322dc52b2","slug":"the-devotees-did-the-bath-in-sarasota-sarovar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसोता सरोवर में श्रद्धालुओं ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसोता सरोवर में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सहसवान।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
fair
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक सरोवर सरसोता पर फाल्गुन मास की एकादशी पर लगने वाले मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर पूजा अर्चना की।
मेले में खासकर महिलाओं की संख्या अधिक दिखी। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में रंग गुलाल की खरीदारी कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी भी की। खासकर मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने झूला, सर्कस का आनंद लेने के साथ ही चाट पकौड़ी के खूब चटकारे लिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मीना बाजार में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रही। मेले में फाग की धुन और ढोल की थाप पर थिरकते लोगों को काफी अरसे बाद देखा गया।