फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The deployment of the warehouse sealed Rakesh Prasiddhpur

राकेश की तैनाती वाला प्रसिद्धपुर गोदाम सील

Thu, 09 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग कांड के आरोपी कथित सत्याग्रही राकेश गुप्ता की तैनाती वाला प्रसिद्धपुर स्थित सहकारी संघ का गोदाम सील कर दिया गया है। उसकी रायफल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। राकेश गुप्ता को एआर कोऑपरेटिव एपीएस यादव ने मंगलवार को ही डीएम सीपी त्रिपाठी के आदेश पर निलंबित कर दिया था। जवाहर बाग कांड के बाद से राकेश गुप्ता फरार चल रहा है। 
विज्ञापन

मूल रूप से हजरतपुर थाने के गांव गढ़िया शाहपुर का रहने वाला राकेश गुप्ता सहकारी विभाग में सचिव है। राकेश गुप्ता पर जवाहर बाग में कब्जा जमाए कथित सत्याग्रहियों के लिए रसद पहुंचाने का आरोप है। 27 मई से फरार चल रहे राकेश गुप्ता को बदायूं और मथुरा की पुलिस के साथ एसटीएफ भी तलाश कर रही है। हालांकि, उसकी लोकेशन बरेली में मिली थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे अब तक नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

फरार चल रहे राकेश गुप्ता को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उसकी तैनाती वाला सहकारी संघ का प्रसिद्धपुर गोदाम सील कर दिया गया है। एआर कोऑपरेटिव एपीएस यादव ने बताया कि गोदाम की सील तहसीलदार दातागंज की मौजूदगी में खोली जाएगी। इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि राकेश गुप्ता के परिवार वालों और नजदीकी लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed