फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The dead body of the branch manager of the finance company was found hanging

फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 06 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the branch manager of the finance company was found hanging
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के खेतिहार इलाके में मंगलवार सुबह एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर गजेंद्र सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। गजेंद्र शनिवार से घर नहीं लौटे थे। उनकी पत्नी लगातार उनसे मोबाइल पर बात कर रही थे। सुबह कुछ लोग खेतिहार इलाके में पहुंचे। तब उन्होंने गजेंद्र का शव फंदे पर लटका देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकने से बताया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ेसरा निवासी गजेंद्र सिंह (40) इंडस्ट्री एंड बैंक लिमिटेड में फाइनेंस डिपार्टमेंट के ब्रांच मैनेजर थे। बताते हैं कि उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी 10-12 साल पहले गाजियाबाद निवासी रजनी के साथ हुई थी। उनकी 12 साल की बेटी संभवी है। जबकि छह साल पहले उन्होंने नगला शर्की निवासी अर्चना के साथ दूसरी शादी की थी। अर्चना की तीन वर्षीय बेटी भूमि और एक वर्षीय बेटा वंश है। अर्चना जवाहरपुरी मोहल्ले में किराए पर रह रहीं हैं। वहीं रजनी श्रीराम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहीं हैं। अर्चना के मुताबिक गजेंद्र सिंह शनिवार से घर नहीं लौटे थे। जब भी उनकी बात हुई तो वह नशे में लग रहे थे। उन्होंने अपनी लोकेशन तक नहीं बताई। उन्हें लगा कि गजेंद्र सिंह पहली पत्नी के साथ हैं।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के खेतिहार इलाके में महेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर एक पेड़ पर रस्सी से उनका शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर के समय गजेंद्र के छोटे भाई संदीप भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। दोपहर के समय गजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उनके परिवार वाले गजेंद्र के शव को अपने घर बड़ेसरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से शराब के क्वार्टर और गिलास बरामद
थाना पुलिस ने मौके से शराब के क्वार्टर और डिस्पोजल गिलास बरामद किए हैं। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस प्रथम दृष्टतया इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन शुरुआती दौर में जिस तरह आधा शव जमीन पर और आधा शव फंदे पर लटका देखा गया। इससे पुलिस को भी हत्या का संदेह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा है कि वह नशे में रहे होंगे।
दो दिन पहले हुआ था मकान मालिक से विवाद
दूसरी पत्नी अर्चना ने बताया कि दो दिन पहले मकान मालिक से गजेंद्र का विवाद हुआ था। उस दौरान भी गजेंद्र नशे में थे। इससे परेशान होकर मकान मालिक ने उनकी पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस गजेंद्र को पकड़कर ले गई और उन्हें थाने में बैठाए रखा था। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।

शहर के नजदीक मझिया गांव के खेतिहार इलाके में फाइनेंस कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में हत्या जैसा मामला लग रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इससे जांच की दिशा बदल गई है। उनकी दो शादियां हुईं थीं। इससे ये भी लग रहा है कि घरेलू कलह रही होगी। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed